क्रिकेट के अलावा जानिए धोनी की 8 खास बातें
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है।
रांची से आए इस लड़के ने जल्द ही अपने खेल से यह जाहिर कर दिया था कि वह क्रिकेट की दुनिया में बस कुछ समय के लिए नहीं बल्कि टिकने आया है। साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ खेलकर धोनी मे अपने वन डे क्रिकेट की शुरुआत की थी और इसके साथ ही वे इस क्षेत्र में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। देश में धोनी की लोकप्रियता कुछ कदर देखने को मिली की उनके हेयरस्टाइल से लेकर धोनी की बाइक तक के सब दिवाने हो गए।
32 साल के हुए धोनी ने क्रिकेट के हर फॉर्म में खुद को साबित किया है। हालांकि, हर खिलाड़ी की तरह धोनी ने भी सफलता के साथ साथ कई बार हार का स्वाद भी चखा है और खराब प्रदर्शन देकर लोगों के गुस्से का भी सामना किया है।
धोनी हमेशा अपने शांत व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं और यही उनकी सफलता का राज है। शायद इसीलिए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी 2011 में विश्व कप जीतने के बाद धोनी की तारीफ में कहा था कि 'अब तक के कप्तानों में धोनी सबसे बेहतरीन कप्तान हैं।'
लेकिन क्रिकेट को छोड़कर भी कई ऐसी बाते हैं, जिसकी वजह से यह 'कूल कप्तान' खूब चर्चा में रहे । देखते हैं धोनी से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों को।

कप्तान कूल
धोनी का जादू उनके फैन्स पर कुछ यूं चढ़ा की देश में धोनी हेयरस्टाइल के साथ हजारों युवा घुमते नजर आने लगे।

बाइक के हैं दिवाने
धोनी का पास 23 बाइक हैं। इनमें से इनकी फेवरिट हार्ले डेविडसन है। जिसे ये रांची के सड़कों पर घुमाना काफी पसंद करते हैं।

कभी दीपिका, कभी असिन
शादी से पहले धोनी की अफेयरर्स की खबरें खूब चर्चा में रही। इनका नाम कभी बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ा गया तो कभी असिन के साथ।

एर्न्डार्समेंट के सम्राट
फोबर्स की सूची के अनुसार, कप्तान धोनी सचिन के बाद भारत के सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ी हैं। इन्होंने फोबर्स की टॉप 100 की सूची में जगह पाई है।

पसंद है पार्टियां देना
धोनी अपनी पार्टियों की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। आईपीएल के दौरान इन्होंने अपने टीम के साथ काफी जश्न मनाया था।

पेप्सी से लेकर विडियोकॉन
विज्ञापन की दुनिया में धोनी का काफी नाम है। पेप्सी, आईसक्रीम से लेकर विडियोकॉन तक, धोनी ने कई विज्ञापनों में अभिनय किया है।

कारों के शौकीन
बाइक्स के साथ साथ धोनी के पास कारों की भी लंबी लिस्ट है। इनके पास कई कारें हैं, लेकिन धोनी की फेवरिट इनकी नई कार Hummer H2 है।

क्रिकेट में नहीं तो आर्मी में होते
कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक से सम्मानित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications