यूपी के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बारे में 8 तथ्य
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव का जन्म यूपी के सैफई में हुआ था। वह प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं और लोगों में उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। अखिलेश अपनी आधुनिक विचारधारा के चलते युवाओं के बीच अच्छी पैठ बनाने में सफल हुए है।
हालांकि उनके पिता मुलायम सिंह यादव और उनमें काफी असामनतायें हैं लेकिन बावजूद इसके वह बेहतर सामंजस्य बनाने में जुटे रहते हैं। एक तरफ जहां मुलायम सिंह यादव अंग्रेजी भाषा को पसंद नहीं करते हैं तो अखिलेश यादव को अंग्रेजी भाषा से लगाव है। अखिलेश ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से मॉस्टर इन इन्वॉयरमेंटल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है।

मुलायम के एकलौते बेटे हैं अखिलेश
अखिलेश का जन्म 1 जुलनाई 1973 को हुआ था और वह मुलायम व मालती देवी के एकलौते बेटे हैं।

ग्रेजुएशन भारत में ही किया
अखिलेश किसी विदेशी विश्वविद्यालय नहीं बल्कि सैनिक स्कूल में पढ़े हुए हैं।

मैसूर से हासिल की इंजीनियरिंग की डिग्री
मैसूर से पूरी की थी इंजीनियरिंग की पढ़ाई। इसके बाद वह मास्टर की डिग्री लेने सिडनी पहुंचे थे।

शादी के बाद खुल गयी किस्मत
1999 में डिंपल से शादी के बाद अखिलेश ने कहा था कि मेरी शादी होने के बाद किस्मत खुल गयी।

अखिलेश के तीन बच्चे हैं
अखिलेश और डिंपल के तीन बच्चे हैं अदिती, अर्जुन और टीना।

जोरदार एंट्री की थी राजनीति में
अखिलेश 2000 में कन्नौज लोकसभा से चुनाव जीते और उन्होंने 2009 में कन्नौज औऱ फिरोजाबाद दोनो ही सीटों से जीत हासिल की थी।

विधानसभा चुनाव में की थी 800 रैली
2012 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने छह महीने में 10 हजार किलोमीटर की यात्रा तय की, 800 रैली की।

यूपी के सबसे युवा सीएम हैं अखिलेश
महज 38 साल की उम्र में अखिलेश यूपी के मुख्यमंत्री बन गये थे। जबकि मायावती 39 वर्ष की आयु में सीएम बन चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications