Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भूल कर भी रात में न करें ये 5 काम

नयी दिल्ली। भारतीय समाज आधुनिकता की ओर बढ़ता जा रहा है। हमारे जीवन के मूल्य आधुनिक समाज की चकाचौंध में गुम होते जा रहे हैं। ऐसे में आम जिंदगी मेें अपने आर्दशों और मूल्यों को बचाए रखना मु्श्किल होता जा रहा है।

लेकिन अगर हम उन बातों को अपने जिंदगी में अपना सकें तो हमारी जिंदगी कुछ और खुशहाल हो सकती है। आपको आज उन पांच बातों के बारे में बताते है जिन्हें रात में न कर हम अपने जीवन को और खुशहाल बना सकते हैं। ये पांच बातें जिन्हें शास्त्रों में रात में करने की मनाही है।

खुले बालों के साथ न सोएं

खुले बालों के साथ न सोएं

हमारे बड़े बुजुर्गों की मानें तो रात में लड़कियों के लिए बालों को खुला रखना नकारात्मक माना गया है। शास्त्र के मुताबिक खुले होने से सर के इर्द-गिर्द नकारात्मक उर्जा एकत्रित हो जाती है।

यहां जानें से बचें

यहां जानें से बचें

रात में चौराहों पर जाने से बचना चाहिए। पुराने वक्त में कहा जाता था कि चौहारों पर नकारात्मक उर्जा बनी रहती है और रात को तो यह उर्जा और भी बढ़ जाती है, इसलिए भूलकर भी रात को किसी चौराहे पर न जाएं।

ये उपाय बनाएं जीवन खुशहाल

ये उपाय बनाएं जीवन खुशहाल

शास्त्र के मुताबिक रात में उन लोगों से मिलने से बचना चाहिए जिनकी छवि समाज में खराब है। ऐसे व्यक्ति से रात के वक्त मिलने के आपके व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव पड़ता है। लोगों के बीच आपकी इमेज बिगड़ती है।

श्मशान के आसपास नहीं जाना चाहिए

श्मशान के आसपास नहीं जाना चाहिए

अगर शास्त्रों की माने तो श्मशान भूमि के आस-पास नकारात्मक उर्जा अधिक सक्रिय रहती है, जो आपकी मानसिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में रात के वक्त वहां जाने से बचना चाहिए।

जीवन को खुशहाल बनाएंगे ये उपाय

जीवन को खुशहाल बनाएंगे ये उपाय

आपने देखा होगा कि अक्सर लोग रात के वक्त नहा-धोकर डीयो और इत्र लगाकर बिस्तर पर जाते हैं, लेकिन शास्त्र का मानना है कि इत्र लगाने से नकारात्मक उर्जा आपकी ओर आकर्षित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+