Death anniversary: 'हादसे से पहले तीन बार संजय गांधी की हुई थी हत्या की कोशिश'
नई दिल्ली। आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी के पुण्यतिथि है, इस मौके पर दिल्ली स्थित उनकी समाधि पर उनकी पत्नी मेनका संजय गांधी और बेटे वरुण संजय गांधी ने रविवार को श्रद्धा सुमन अर्पित किए, मालूम हो कि 23 जून 1980 को एक दर्दनाक विमान हादसे में संजय गांधी की अकस्मात मौत हो गई थी। ऐसा कहा जाता है कि संजय गांधी विमान को कार की तरह चलाया करते थे।

संजय गांधी के बारे में विकिलीक्स ने किया था बड़ा खुलासा
साल 2013 में खुफिया एजेंसी विकिलीक्स ने यह कहकर सबको चौंका दिया था कि संजय गांधी को तीन बार मारने की कोशिश हुई थी, विकिलीक्स ने खुलासा किया था कि इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी के बेटे और मशहूर राजनेता संजय गांधी पर 30 या 31 अगस्त 1976 में तीन गोलियां चलायी गयी थीं जिसमें संजय जख्मी हुए थे। संजय पर यह हमले यूपी दौरे के दौरान हुए थे। विकिलीक्स के मुताबिक यह बात उसे खुफिया एजेंसी से पता चली थी।
संजय गांधी का जन्म और शिक्षा
संजय गांधी का जन्म 14 दिसम्बर 1946 को हुआ था, संजय गांधी का जीवन कई तरह के उतार-चढ़ाव से भरा था, संजय की शुरूआती शिक्षा देहरादून के वेल्हम बॉयज स्कूल में हुई थी, संजय गांधी ने ऑटोमोटिव इंजिनियरिंग की पढ़ाई की और इंग्लैंड स्थित रॉल्स रॉयस (ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी) में 3 साल के लिए इंटर्नशिप भी की थी।

'आपातकाल के समय की भूमिका बहुत विवादास्पद'
उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद Airline Pilot का पायलट लाइसेंस भी प्राप्त किया था, आपातकाल के समय उनकी भूमिका बहुत विवादास्पद रही, फायरब्रांड कहे जाने वाले संजय गांधी ने इंदिरा गांधी के साथ आपातकाल में बड़ी भूमिका निभाई थी।

मेनका-वरूण दोनों भाजपा में...
मालूम हो कि 23 जून 1980 को एक दर्दनाक विमान हादसे में संजय गांधी की अकस्मात मौत हो गई थी, तब उनके बेटे वरूण गांधी मात्र तीन महीने के थे, संजय की मौत के बाद उनकी पत्नी मेनका गांधी लंबे वक्त तक इंदिरा गांधी के साथ नहीं रहीं और परिवार से अलग हो गईं लेकिन उन्होंने हालात के आगे मेनका ने घुटने नहीं टेके बल्कि संघर्ष करके राजनीति में अपनी एक खास जगह बनाई, उन्होंने भाजपा ज्वाइन की और वो 16वीं लोकसभा में मंत्री भी बनीं, उनके बेटे वरुण गांधी भी भाजपा के टिकट पर सांसद हैं।
-
पंजाब विपक्ष ने पीसीएस अधिकारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया -
Puducherry Elections: चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! अरुलमुरुगन को मिला टिकट, क्या होगा इसका असर? -
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications