आखि‍र 29 की ही उम्र क्यों है शादी के लिए परफेक्ट उम्र...

ताजा सर्वे रिपोर्ट की माने तो शादी के लिए 29 परफेक्ट उम्र होता है। माना जाता है कि इस उम्र में शादी करने से शादी लंबी चलती है।

नई दिल्ली। शादी को लेकर लड़के और लड़कियां दोों ही उत्साहित होतो हैं। शादी केवल दो लोगों का मिलन नहीं बल्कि ढ़ेर सारी जिम्मेदारियों का भी नाम है। इसलिए लोग शादी से पहले काफी तैयारियां करते हैं, खुद को नई जिम्मेदारी और नई जिंदगी के लिए तैयार करके हैं। ताजा सर्वे रिपोर्ट की माने तो शादी के लिए 29 परफेक्ट उम्र होत है। इस उम्र में शादी करना आपके लिए सबसे बेहतर है। ऐसे में ये जानना भी बेहद जरूरी है कि आखिर क्यों 29 को ही शादी के लिए परफेक्ट एज माना गया है। आइए जानें क्यों 29 ही है शादी के लिए परफेक्ट एज...

 शारीरिक तौर पर तैयार

शारीरिक तौर पर तैयार


शादी के लिए 29 की उम्र सबसे बेहतर है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस उम्र में आकर आप शारीरिक और मानसिक रूप से नए रिश्ते के लिए तैयार हो जाते हैं। 29 की उम्र में आपका शरीर नेए बदलावों के लिए तैयार हो जाता है। लड़कियों की बात करें तो इस उम्र में वो मां बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाती है।

जिम्मेदारी उठाने के लिए फिट

जिम्मेदारी उठाने के लिए फिट


शादी से पहले लड़का और लड़की दोनों को अपने आप को शादी लिए तैयार करना होता है। शादी के बाद की जिम्मेदारियों को उठाने के लिए उन्हें पूरी तरह से तैयार होना होता है। ऐसे में 29 साल की उम्र तक आप अपने करियर को सही तरीके से स्थापित कर लेते हैं। अगर आप 24 साल की उम्र में भी नौकरी शुरू करते हैं तो आप पांच सालों में अपनी काम पर अच्छे से पकड़ बना लेते हैं।

 पसंद नापसंद की समझ

पसंद नापसंद की समझ


29 की उम्र में आप में दूसरे के पसंद नापसंद को जानने की समझ आ जाती है। किसी लड़के में आपको क्या पसंद है और क्या नहीं या फिर इस उम्र में आकर आप इतने समझदार हो जाते हैं कि अपने लिए सही लड़के का चुनाव सकते हैं। जिससे आपका रिश्ता लंबे वक्त तक चलता है।

गृहस्थ जीवन के लिए सक्षम

गृहस्थ जीवन के लिए सक्षम


29 की उम्र शादी के लिए बेस्ट है, क्योंकि इस उम्र में आते-आते आप अपनी जिंदगी में एक मुकाम हासिल कर चुके होते हैं। 29 की उम्र तक आते-आते आप इस लायक हो जाते हैं कि अपना घर अपनी गाड़ी खरीद सके। यानी आप गृहस्थ जीवन के लिए तैयार हो जाते हैं।

 उम्र का फासला

उम्र का फासला


29 साल की उम्र में शादी करने से लड़का-लड़की के बीच अधिक एज गैप नहीं होता। दोनों मैच्योर होते हैं और एक दूसरे की बात को समझने में सक्षम होते हैं। इस उम्र में शादी से तलाक का खतरा सबसे कम होता है। यानी रिश्ता लंबा चलता है।

पढें-फेसबुक पोस्ट से मिला खोया हुआ 150 साल पुराना शादी का जोड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+