तस्वीरों में जानिए सांपों से जुड़ी 12 रोचक बातें
नई दिल्ली। आज नागपंचमी है। हिंदुओं के इस त्योहार में नाग देवता की पूजा की जाती है।
लेकिन जहां लोग नागों को देवता मानकर पूजते हैं, वहीं, इसके प्रति लोगों में काफी खौफ भी है। इंसान सांपों से हमेशा दूरी बनाए रखते हैं, यहां तक की अगर कभी दिख जाए तो उसकी जान तक ले डालते हैं। सांपों को लेकर हमने कई धारणाएं बना रखी है। जिसमें कुछ सच है, जबकि कुछ महज कोरी बातें।
सांपो को देखकर किसे डर नहीं लगता, लेकिन यह आज भी यह रहस्य और रोमांच का विषय है। सांपो पर कई लोगों ने काफी खोज की है और कई तथ्य निकलकर बाहर आए हैं।
बहरहाल, सांपों से जुड़ी कुछ अनोखी एवं रोमांचक बातों को जानने के लिए बढ़ाइए स्लाइडर ।

होते हैं मांसाहारी
सांप मांसाहारी होते हैं। ज्यादातर सांप चूहे, कीड़े और जमीन के अंदर पाए जाने वाले जानवर खाते हैं।

सिर्फ डस कर नहीं मारता
यदि आप सोचते हैं कि हर सांप सिर्फ काटकर या डस कर ही अपने शिकार को मारता है, तो आप गलत हैं।

शिकार निगल जाते हैं
कई सांप अपने शिकार को पूरी तरह से निगल लेते हैं। विशाल सांप, जैसे की पॉइथन अपने शिकार को फंसा लेते हैं और फिर निगल लेते हैं।

100 % बड़ा शिकार भी निगल जाते हैं
नेशनल ज्योग्रफिक के मुताबिक, सांप एक बार में खुद से 70 से 100 प्रतिशत बड़ा शिकार भी निगल सकते हैं।

महीनों भूखे रहते हैं
कई सांप काफी दिनों तक भूखे रह सकते हैं। जैसे कि किंग कोबरा बिना खाए महीनों रह सकता है।

ठंड पसंद नहीं है
वैसे तो सांप दुनिया के हर कोने में पाए जाते हैं, लेकिन सांपों को ठंड पसंद नहीं है।

विलुप्त हो रही है कई प्रजाति
सांप के सेंट लूसिया रेसर प्रजाति सबसे कम पाई जाती है। यह अब विलुप्त होने की कगार पर है। फिलहाल, इस प्रजाति के सिर्फ 18-100 सांप बचे हैं।

जीभ से सूंघते हैं
सांप अपने नाक से नहीं बल्कि अपनी जीभ से सूंघते हैं। अपनी जीभ से सांप आसपास के माहौल का पता लगाते हैं।

कान नहीं होते
सांप के कान भी नहीं होते हैं, वहीं उनकी आंखें भी हिल नहीं सकती। अपने आसपास के कंपन से वे स्थिति भांप लेते हैं।

साल में तीन बार निकालते हैं चमड़ी
सांप साल में कम से कम तीन बार अपनी पूरी चमड़ी निकालते हैं।

30 फीट लंबा पाइथन
सांप की लंबाई उसकी प्रजाति के अनुसार होती है। एक 30 फीट लंबा पाइथन अभी तक का सबसे लंबा सांप है।

550 पाउंड का सांप
हरा एनाकोन्डा सबसे लंबा सांप नहीं, बल्कि सबसे वजनी सांप होता है। ये 550 पाउंड तक के हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications