PICS: दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश

बेंगलौर। क्या आप अपनी छुट्टियां प्लान कर रहे हैं। यदि हां, तो विदेशों के कई हॉलीडे डेस्टिनेशन भी आपकी लिस्ट में शामिल होगें। जिसमें अमेरिका, अफ्रीका समेत कई देश शामिल होगें। बहरहाल, हम आपकी लिस्ट थोड़ी छोटी करने में मदद कर देते हैं।

यहां हम आपको 10 ऐसे देशों के नाम बता रहे हैं, जिसे 2014 में सबसे ज्यादा खतरनाक देशों की श्रेणी में रखा गया है। इस लिस्ट में दसवें नंबर पर सुदान है। लेकिन आगे की लिस्ट आपको और हैरान करने वाली होगी। इसमें कई ऐसे देश शामिल हैं जो अपनी समुद्र तट और खूबसूरत वादियों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हम यहां आपको इन देशों में जाने के लिए सचेत कर रहे हैं।

स्लाइडर में देखिए, दुनिया के सबसे ज्यादा खौफनाक और खतरनाक देश:

नंबर 10- खतरों का देश

नंबर 10- खतरों का देश

सुदान सिर्फ एक गरीब और भूखों का ही देश नहीं, बल्कि खतरनाक देश के तौर पर भी उभर रहा है। सुदान के नागरिक सदियों से विरोध, जीने की जद्दोजहद और मानवाधिकार के अभाव में जी रहे हैं। वहीं, साथ ही वहां की सरकार भी आम नागरिकों पर काफी जुल्म ढ़ा रही है। कत्लेआम, बलात्कार, उत्पीड़न, डकैती और बाल मजदूरी जैसे केस वहां आम हैं। पिछले 20 सालों में करोड़ों लोगों की मृत्यु इसी जुल्मों की वजह से हुई है।

नंबर 9- ड्रग्स वॉर का देश

नंबर 9- ड्रग्स वॉर का देश

लातिन अमेरिकी देशों में मेक्सिको सबसे ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने वाला देश है। लेकिन दक्षिण मेक्सिको की खतरनाक स्थिति से भी कोई मुंह नहीं मोड़ सकता। यहां गरीबों की संख्या काफी ज्यादा है, जिन्हें काफी प्रताड़ित किया जाता है। यहां ड्रग का व्यापार काफी तेजी से फल-फूल रहा है। लगभग एक लाख व्यक्ति यहां ड्रग्स के कारोबार में धंसे हुए हैं।

नंबर 8- सबसे ज्यादा मर्डर रेट वाला देश

नंबर 8- सबसे ज्यादा मर्डर रेट वाला देश

मध्य अमेरिका में बसा यह देश अपने आपराधिक मामलों के लिए कुख्यात है। पिछले साल य़हां 81 मर्डर दर्ज किए गए थे। इस देश का मर्डर रेट विश्व भर में सबसे ज्यादा है। यह देश भी ड्रग्स व्यापार के लिए जाना जाता है।

नंबर 7- क्राइम में नंबर 1

नंबर 7- क्राइम में नंबर 1

समुद्र तट और इकोटूरिज्म के लिए जाने जाना वाला यह देश क्राइम में भी टॉप 10 में शुमार है। यह देश भी ड्रग्स करोबार के जरिए इस देश का एक वीभत्स चेहरा लोगों के सामने पेश करता है। ट्रैफिक और सड़कों की बुरी हालत भी यहां के मरने वालों की संख्या को बढ़ाता है। लूटपाट, चोरी और डकैती जैसे वारदात यहां आम है।

नंबर 6- सबसे भ्रष्ट देश

नंबर 6- सबसे भ्रष्ट देश

मध्य अफ्रीका में बसा यह देश कत्लेआम के लिए जाना जाता है। छद विश्व का सबसे भ्रष्ट देश माना जाता है। बिना बात के गिरफ्तारी, एन्कॉन्टर, उत्पीड़न , बलात्कार और डकैती जैसे वारदात यहां के पूरे वातावरण को काफी खौफनाक बनाता है।

नंबर 5- पांच लाख बलात्कार हर साल

नंबर 5- पांच लाख बलात्कार हर साल

दक्षिण अफ्रीका जाने की सोच रहे हैं तो भूल जाइए। यहां हर साल लगभग 5 लाख महिलाओं का बलात्कार होता है। जिनमें शायद ही किसी को इंसाफ मिल पाता है। वहीं, लगभग हर दिन यहां 50 मर्डर के केस भी दर्ज होते हैं। हिंसा और चोरी, डकैती के वारदात यहां आम हैं। कहा जाता है दक्षिण अफ्रीका में सड़कों पर यदि आपको स्टॉप का साइन दिखे, तो भी आपको गाड़ी दौड़ाते रहना चाहिए। क्योंकि रूकना खतरे से खाली नहीं।

नंबर 4- नरसंहार, उत्पीड़न, मारधाड़ और बलात्कार

नंबर 4- नरसंहार, उत्पीड़न, मारधाड़ और बलात्कार

शायद ही कोई ऐसी सरकार हो, जो खुद अपने देश में पर्यटकों को आने से रोकती हो। लेकिन मध्य अफ्रीकन रिब्लिक एक ऐसा देश है, जहां पर्यटकों को आने से रोका जाता है। डकैत, विद्रोहियों और हत्यारों से भरे इस देश में रहना खतरे से खाली नहीं। नरसंहार, उत्पीड़न, मारधाड़, बलात्कार और जेल जाने जैसी घटनाएं यहां के नागरिकों के लिए आम बात हो गई है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था बद से बदतर है।

नंबर 3- हर 21 मिनट में एक हत्या

नंबर 3- हर 21 मिनट में एक हत्या

वेनेजुएला निसंदेह विश्व के सबसे ज्यादा हिंसात्मक देशों में से एक है। यहां हर 21 मिनट में एक हत्या देखी जाती है। जबकि पिछले 15 सालों में यहां 2 लाख लोगों की हत्या की गई है। सबसे ज्यादा हतप्रभ रहने वाली बात यह कि अब वेनेजुएला सरकार क्राइम से संबंधित कोई डाटा नहीं छापती। लिहाजा, यहां जाना तो दूर सोचना भी आपको डराने के लिए काफी है।

नंबर 2- राजनीतिक और सामाजिक तौर पर पिछड़ा

नंबर 2- राजनीतिक और सामाजिक तौर पर पिछड़ा

नाइजीरिया कई तरह की हिंसा से गुजर रही है। यहां की सरकार से लेकर आतंकी संगठन, सबने यहां की स्थिति बद से बदतर बना रखी है। बोको हरम द्वारा समय समय पर किए जा रहे बम धमाके और अपहरण के वारदात कांपाने वाली होती है। यह देश राजनीतिक और सामाजिक दोनों तौर पर काफी पिछड़ा हुआ है। वही, यहां ड्रग्स कारोबार भी धड़ल्ले से जड़ पकड़ रहा है।

नंबर 1- अस्थिर सरकार का खामियाजा

नंबर 1- अस्थिर सरकार का खामियाजा

2014 में इराक विश्व का सबसे खतरनाक देश बन कर सामने आया है। एक स्थिर सरकार की कमी इसे कभी उभड़ने का मौका नहीं देती । तमाम प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण होते हुए भी यह सामाजिक तौर एक पिछड़ा देश है। ड्रग्स कारोबार यहां भी अपनी जड़ फैला रहा है। वहीं, फिलहाल, आतंकी संगठन आईएसआईएस से जूझ रहा यह देश काफी बुरी स्थिति से गुजर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+