शादीशुदा प्रेमिका को शादी का झांसा देकर किया रेप, ससुरालवालों को भेजा अश्लील वीडियो
फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर रेप के बाद अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है।

एक साल पहले हो गई थी युवती की शादी
जानकारी के मुताबिक, युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन एक साल पहले घरवालों ने उसकी शादी कहीं और कर दी थी। कुछ दिनों पहले प्रेमी उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसकी अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर युवती के ससुराल वालों को भेज दिया।

ससुरालवालों ने घर से निकाला, प्रेमी ने भी शादी से किया इनकार
अपनी बहू का अश्लील वीडियो देखने के बाद ससुरालवालों ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। ससुराल से निकाले जाने के बाद जब वह प्रेमी के पास पहुंची तो उसने भी शादी करने से इनकार कर दिया। प्यार में धोखा और परिवार से निकाले जाने के बाद पीड़िता अपनी मां के साथ प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है।

क्या कहती है पुलिस
इस मामले में डिप्टी एसपी कपिलदेव मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के साथ रेप के बाद वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में थानेदार को कार्रवाई के आदेश दिए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications