UP News: शराब पीकर लेट गया दूल्हा, रात भर जगाते रहे लोग, बदलता रहा करवट, नहीं हो सकी शादी
UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में अपने ही विवाह में दूल्हे में कुछ ऐसी हरकत की जिससे उसकी शादी टूट गई। शादी टूटने तक तो सही था लेकिन दूल्हे के हरकत से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और बारातियों को बंधक बना लिया।
यह पूरा मामला फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र के सेमराइया गांव का है। बतया जा रहा है कि गाजीपुर के दरौली गांव के रहने वाले एक युवकी शादी सेमराइयां गांव में तय थी। शादी के दिन युवक की बारात धूमधाम से सेमराइया पहुंची।

बारात पहुंचने के बाद द्वारापूजा की रस्म संपन्न हुई उसके बाद दूल्हा अपने दोस्तों के साथ बगल में बने जनवासे में चला गया। वहीं पर दूल्हा अपने दोस्तों के साथ छककर शराबी पी। शराब पीने के बाद जब वह नशे में हुआ तो दोस्तों संग डांस करने लगा।
बताया जा रहा है कि डांस के दौरान भी वह अपने मित्रों के साथ शराब पीता रहा। काफी मात्रा में शराब पीने के बाद दूल्हा जब भरपूर नशे में हुआ तो बगल में रखी चारपाई पर सो गया। उसके बाद बारातियों और दूल्हे के परिजनों द्वारा उसे उठाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं उठा।
शराब के नशे में दूल्हे के सो जाने की जानकारी जब लड़की पक्ष के लोगों को हुई तो उनके होश उड़ गए। दुल्हन के घर वाले भी पहुंचे और दूल्हे को उठाने लगे लेकिन वह नहीं उठा। इधर शादी का मुहूर्त भी गुजरा जा रहा था। दूल्हे को लोग उठाते तो वह करवट बदलता फिर सो जाता।
काफी देर तक मंडप में इंतजार करने के बाद दुल्हन को जब पता चला कि उसका होने वाला पति शराबी है तो उसने शादी से इंकार कर दिया। उसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और बारातियों को बंधक बना लिया। लड़की के घर वाले दूल्हे का नशा उतरने का इंतजार करने लगे।
देखें Video-
बंधक बनाने के बाद लड़की पक्ष के लोगों द्वारा शादी में खर्च किए गए रूपए और दहेज वापसी की मांग की गई। मामले को लेकर दोनों पक्ष में काफी देर तक पंचायत चलती रही लेकिन कोई हल नहीं निकला। वहीं अपनी ही शादी में शराब पीकर सोने वाले दूल्हे के बारे में जो भी सुना वह हैरान रह गया।












Click it and Unblock the Notifications