'दरवाजे खुले थे बरामदे में फैला था खून चीख सुन दौड़ी पड़ोसन...', मां-बेटों की मौत की कहानी सुन उड़ जाएंगे होश
Fatehpur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश फतेहपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मां बेटों की एक साथ निर्मम हत्या कर दी गयी है। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बकेवर थाना क्षेत्र के रूसी गांव निवासी सत्यम अवस्थी (25) मां माया देवी (55) व छोटे भाई शिवम के साथ गांव में रहते थे। शिवम रात में काम पर गया था। घर के दरवाजे पर सत्यम व मां माया अंदर सो रही थीं। करीब रात 12 बजे के बाद बारिश होने पर सत्यम घर के अंदर चला गया।

इसके बाद पड़ोस की रहने वाली महिला ने घर में चीख पुकार सुन। वह वहां पहुंची तो जो नजारा था देख दंग रह गयी। मां बेटे की मौत हो चुकी थी। खून बरामदे में फैला हुआ था। इसके बाद अन्य लोगों को जानकारी हुई। फिर पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर आईजी प्रेम कुमार गौतम, एसपी उदयशंकर सिंह, एएसपी विजय शंकर मिश्र व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए।
फोरेंसिक टीम ने खून से सनी ईंट, डंडा व कुल्हाड़ी कब्जे में ली। करीब दोपहर एक बजे शिवम कानपुर से घर पहुंचा। उसने रंजिश के चलते पड़ोसियों पर हत्या की आशंका जताई है। पड़ोसी परिवार के पुरुष गायब हैं। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।












Click it and Unblock the Notifications