UP News: फतेहपुर सड़क हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत, ट्रक चालक फरार
Fatehpur News: फतेहपुर में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है। तेजरफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाली स्थित पावर ग्रीड के पास यह घटना हुई है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के पास स्थित पावर ग्रीड होकर बाइक सवार जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा देख आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत से क्षेत्र में भय का माहौल है।

माैके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तीनों मृतक पास के बाजार जा रहे थे।
टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे का शिकार बने तीनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया है, जबकि चालक फरार चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications