फतेहपुर: यात्रियों को उतारने के लिए रुकी थी रोडवेज बस, तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर
फतेहपुर। खबर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से है, यहां कानपुर से फतेहपुर आ रही रोडवेज की बस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। यह हादसा उस वक्त हुआ जब रोडवेज बस यत्रियों को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इटरोरा मोड़ के पास उतार रही थी। इस हादसे में रोडवेज बस और ट्रक पलट गए। वहीं, बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए।

कानपुर से रोडवेज बस यात्रियों को लेकर सुबह साढ़े चार बजे फतेहपुर और प्रयागराज के लिए निकली थी। कल्याणपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग दो (NH-2) के पिलखिनी मोड़ पर कानपुर से फतेहपुर आ रही एक रोडवेज बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे गड्डे में पलट गए।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में बस में सवार 12 सवारियां घायल हो गईं, जिनमें से तीन को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसएचओ ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक और उसका खलासी (सहायक) मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications