Fatehpur में फिर सामने आया धर्मांतरण का मामला, सुंदर लड़की से शादी और नौकरी का दिया प्रलोभन

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सुंदर लड़की से शादी, महंगे गिफ्ट, नौकरी और रुपए पैसे का लालच देकर हिंदू युवका धर्म परिवर्तन का कराने का मामला सामने आया है।

Fatehpur Religious conversion

Fatehpur Religious conversion: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur) जिले से धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू युवका को सुंदर लड़की से शादी कराने समेत, फ्री शिक्षा, नौकरी और पैसे का प्रलोभन देकर धर्मांतरण करा दिया गया। तो वहीं, अब इस मामले में पुलिस ने प्रयागराज के नैनी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आर.बी. लाल समेत 10 नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

Recommended Video

    Fatehpur में फिर सामने आया धर्मांतरण का मामला, सुंदर लड़की से शादी और नौकरी का दिया प्रलोभन

    फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज चर्च में धर्मांतरण का नया मामला सामने आया है। इससे पहले हरिहरगंज इवेंजलिकल चर्च आफ इंडिया में सामूहिक धर्मांतर का मामला सामने आया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिस शख्स के साथ धर्मांतर का मामला सामने आया है वो सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव का रहने वाला सर्वेंद्र कुमार है। सर्वेंद्र बेरोजगार है और रोजगार के सिलसिले से वह पिछले साल फतेहपुर में आकर रह रहा था।

    इस दौरान सर्वेंद्र की मुलाकात खागा के सुतरही गांव निवासी रामचंद्र से हुई। सर्वेंद्र ने बताया कि उसने रामचंद्र ने नौकरी दिलाने के लिए बोला। जिसपर रामचंद्र ने उसे ईसाई बनने को कहा और इसके फायदे भी बताए। इसके बाद रामचंद्र उसे देवीगंज स्थित इंडियन प्रेस बाईटेरियन चर्च में ले गया। इस दौरान उसने चर्च के पादरी से मुलाकात कराई। पुलिस को दी तहरीर में सर्वेंद्र कुमार ने बताया कि पादरी उसे नैनी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लेकर पहुंचा और वहां वाइस चांसलर आरबी लाल और निदेशक विनोद बी लाल से मिलवाया।

    आरोप है कि इन दोनों ने सर्वेंद्र को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का कहा। उन्होंने कहा कि उसे फ्री शिक्षा मिलेगी, चिकित्सा मिलेगी। साथ ही उसकी शादी भी सुंदर लड़की से कराई जाएगी। इतना ही नहीं उसे नौकरी भी दिला दी जाएगी। इस सबके लिए उसे बस अपना धर्म बदलना होगा। साथ ही कहा कि ईसाई बनने पर 15 हजार रुपए कैश सहित दूसरे उपहार भी मिलेंगे। दोनों की बात सुनकर सर्वेंद्र कुमार लालच में आ गया और धर्मांतरण करने के लिए तैयार हो गया।

    जिसके बाद पादरी हिंदू युवक सर्वेंद्र को लेकर वापस फतेहपुर आ गए और चर्च उसका धर्मांतरण करा दिया। धर्मांतर के बाद सर्वेंद्र को लगा कि उसके खिलाफ साजिश हुई है। इसके बाद उसने नैनी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (शुआट्स) के वॉइस चांसलर आरबी लाल, प्रबंध निदेशक विनोद बी लाल समेत 10 नामजद और 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ साजिशन धर्मांतरण कराए जाने का केस दर्ज कराया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+