Lockdown में खुला मिला मदरसा, तीन शिक्षकों के खिलाफ में कार्रवाई
फतेहपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लिए पूरे देश को लॉकडाउन घोषित किया है। लेकिन संकट के इस दौर में भी कुछ लोग अपने जीवन के साथ ही दूसरों की जिंदगी से भी खिलावाड़ करने से बाज नहीं आ रह हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सामने आया है। यहां लॉकडाउन होने के बावजूद एक मदरसे में बच्चों को तालीम दी जा रही थी। मदरसे पहुंची पुलिस ने बच्चों को घर भेजकर तीन शिक्षकों के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज लिया।

बिंदकी नगर के मोहल्ला बजरिया के एक मदरसे में 50 से 60 बच्चों तालीम दी जा रही थी। बच्चों के एकत्र होने की जानकारी अधिकारियों को मिली। सूचना पर एसडीएम प्रह्लाद सिंह, सीओ योगेंद्र सिंह मालिक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही मदरसे के शिक्षकों ने बच्चों की छुट्टी कर दी। मौके पर संचालक बड़ा कुआं निवासी सरफराज व शिक्षक पैगंरपुर निवासी मुस्तकीम व मुगलाही निवासी खुसबुद्दीन को पकड़ा गया। सिपाही आशीष यादव की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया गया है।
इस मामले में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि मासूम बच्चों के साथ खिलवाड़ करने वाले और सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वाले तीनों शिक्षकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इनके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications