फतेहपुर: रेप पीड़िता को जिंदा जलाने वाला आरोपी चाचा गिरफ्तार

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रिश्ते के चाचा ने अपनी भतीजी को रेप के बाद जिंदा जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने परिवार सहित फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि इस मामले में धारा 306 में मुकजमा दर्ज किया गया था। इस घटना के नामजद आरोपी मेवालाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि मामले की जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला

क्या है मामला

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक युवती के साथ रेप के बाद आग लगा दी गई थी। करीब 90 फ़ीसदी तक झुलस चुकी युवती को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल में एडमिट कराया गया है। एफआईआर के मुताबिक, युवती सुबह घर में अकेली थी, तभी पड़ोस में रहने वाला रिश्ते का चाचा मेवालाल घर में घुस आया और युवती के साथ रेप किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को बताने की बात कही तो आरोपित उसे खींचता हुआ कमरे में ले गया और वहां रखे मिट्टी के तेल का गैलन उस उड़ेलकर आग लगा दी और फिर घर से भाग गया।

पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

आग लगने के बाद खुद को बचाने के लिए युवती बाहर की ओर भागी। युवती की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने आग बुझाया और पुलिस को घटना की सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीएम संजीव सिंह और एसपी प्रशांत वर्मा पीड़िता को रेफर किए जाने के बाद उसके गांव पहुंचे।

डीएम ने बताया- आत्मदाह का मामला आ रहा सामने

डीएम ने बताया- आत्मदाह का मामला आ रहा सामने

वहीं, डीएम संजीव सिंह ने मामले पर कहा कि पंचायत में मौजूद लोगों से पूछताछ में यह तथ्य पता चला है कि लड़की और पड़ोसी लड़के में प्रेम प्रसंग था जिसको लेकर सुबह से गांव में पंचायत चल रही थी। पंचायत में दोनों के परिजन और ग्रामवासी मौजूद थे। पंचायत में यह तय हो रहा था कि जब तक लड़की की शादी कहीं और नहीं हो जाती तब तक लड़के को अलग रखा जाएगा। इसके बाद क्षुब्ध होकर लड़की वहां से 20-25 कदम दूर अपने घर चली गई और फिर लोगों ने अंदर से धुआं उठता देखा। घरवाले दौड़े और उन्होंने आग बुझाई। डीएम ने कहा कि पूछताछ में पता चला है कि जिस वक्त लड़की पंचायत से घर में गई उस वक्त आरोपी लड़का और उसके परिजन पंचायत में ही मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+