फतेहपुर: तेज रफ्तार बोलेरो खड़े ट्रक से टकराई, चार की मौत 6 घायल
Fatehpur News, फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बोलेरो खड़े हुए ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव के पास हुआ है। बता दें कि मध्यप्रदेश के भिंड के रहने वाले लोग बोलेरो से अपने रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बोलेरो खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बोलेरो चालक समेत चार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। छह लोग घायल हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर को आंख लगने की वजह से हुआ।












Click it and Unblock the Notifications