गांव की लड़की लेकर भागा प्रेमी तो लड़के की मां को जंगल में पेड़ से बांधकर पीटा
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शहजादीपुर गांव में दबंगों ने एक अधेड़ महिला को अगवा कर बेरहमी से मारपीट दिया। इसके बाद दबंगों ने महिला को अधमरा हालत में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। खून से लथपथ देख महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है।

घायल महिला की मानें तो उसका बेटा गांव की ही रहने वाली एक लड़की को लेकर भाग गया है, जिसके बाद परिजन बेटे को ढूंढ ही रहे थे तभी लड़की के घरवालों ने लड़के की मां को घर के बाहर से गाड़ी में जबरदस्ती बैठा लिया। इसके बाद दबंग उन्हें एक जंगल में ले जाकर पेड़ में बांधकर उनकी पिटाई की। फिर उसके बाद वहां से लाकर महिला को घर के बाहर फेंक दिया।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। वहीं डीएसपी ने बताया की शहज़ादीपुर गांव से एक लड़का और लड़की भागने की तहरीर लड़की पक्ष के लोगों ने दी थी, जिसकी सूचना पर एनसीआर दर्ज कर लड़की-लड़के की तलाश की जा रही थी तभी लड़के की मां के साथ मारपीट की सूचना मिली है। जिनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः फतेहपुर: अपने अपमान का बदला लेने के लिए की तीन साल के मासूम की हत्या, ऐसे हुआ गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications