फतेहपुर: शादी समारोह के दौरान 4 साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
Fatehpur फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में चार साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने का मामला सामने आया है। बता दें कि बच्ची अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की मानें तो अरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा रहा है।

घटना फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के मुताबिक असोथर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली मां-बेटी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शनिवार देर शाम मोहद्दीपुर गई थीं। बच्ची के पिता खाड़ी देश में नौकरी करते हैं। मां ने बताया कि वह समारोह के कामकाज में मशगूल थी। रात करीब आठ बजे बच्ची नहीं दिखाई दी। इधर-उधर तलाश करने पर भी पता नहीं चला तो अफरातफरी मच गई।
रिश्तेदार भी इधर-उधर तलाशने लगे। इसी बीच कुछ महिलाओं ने बताया कि एक लड़की सड़क के पास के खेत में लहूलुहान पड़ी है। सभी लोग भागकर पहुंचे तो देखा वह बेटी ही थी। सूचना पर पुलिस भी आ पहुंची। बताया जा रहा है कि बेटी करीब आधा घंटे से गायब थी। बच्ची की हालत गंभीर है।
पुलिस अधीक्षक की मानें तो चार साला की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर लेबर का काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सोनू ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपी सोनू को जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications