छोटी बहू के साथ ससुर ने की छेड़खानी फिर बेटे ने उठाया खौफनाक कदम
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कोरमापुर गांव में एक दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थतियों में होमगार्ड का शव घर के अंदर मृत अवस्था में मिला था। इसके बाद पुलिस ने होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पुलिस बहू और बेटे को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई जहां उन्होंने हत्या करने की बात को स्वीकार किया। पुलिस को महिला ने बताया कि ससुर की नीयत गन्दी रहती थी, वह अक्सर छेड़खानी किया करते थे।

बहू ने बताया क्यों उतारा ससुर को मौत के घाट
बहू ने पुलिस को बताया कि वह अपने कमरे में पति के साथ सो रही थी की तभी ससुर ने आकर गलत नियत से पकड़ लिया और पति ने उठकर ससुर की पिटाई कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गए और उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि बहू और बेटे ने अय्याश ससुर की छेड़खानी से आजिज आकर इस घटना को अंजाम दिया।

बहू पर गलत नजर रखता था ससुर
पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर बेटे और बहू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों को अरेस्ट कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। वहीं डीएसपी बिंदकी ने बताया कि मृतक होमगार्ड बसंत लाल की नीयत छोटी बहू पर खराब रहती थी, जिसके लिए उसका छोटा बेटा परेशान रहा और उसने योजनाबद्ध तरीके से पिता की हत्या कर दी।

बहू के साथ ससुर करता था जबरदस्ती
बता दें कि हाल ही में पीलीभीत जिले में एक बहू ने अपने ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वो एक दिन अपने कमरे में सेल्फी वीडियो बना रही थी। इसी दौरान उसका ससुर कमरे में आया और उसे जबरदस्ती चूमने लगा। जब उसने विरोध किया तो वह चला गया। वहीं जब उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने किसी और को बताने से मना कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications