Fatehpur News: नाग बना युवक की जान का दुश्मन, 40 दिन में 7वीं बार डसा, युवक बोला- '9वीं बार बच नहीं पाऊंगा'
Fatehpur News: फिल्मों में नाग नागिन की कहानी तो अपने कई बार सुनी और देखी होगी। जोड़े की मौत का बदला लेने के लिए नाग या नागिन मारने वाले शख्स का पीछा करते दिखाए जाते हैं। ऐसी कई कहानियां भी है जिसमें नाग नागिन की प्यार का जिक्र किया गया है।
समाज में लोगों द्वारा कई कहानियां सुनाई जाती हैं कि एक नाग नागिन अपने साथी को खोने के बाद बदला लेने के लिए किस हद तक जा सकती है। मौजूदा समय में भले ही लोगों को ऐसी कहानियों पर भरोसा ना होता हो।

लेकिन फतेहपुर के एक शख्स का पीछा जब नाग ने करना शुरू किया तो लोग हैरान रह गए। इस सच्ची घटना को सुनकर हर कोई शख्स चौंक जा रहा है। किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि मौजूदा समय में ऐसा भी कुछ हो सकता है।
40 दिन में सातवीं बार नाग ने डंसा
दरअसल, यह पूरा मामला फतेहपुर के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का है। गांव में 24 वर्षीय विकास दुबे नामक एक युवक अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि पिछले 40 दिनों में एक नाग ने उसे सात बार डस लिया है।
घर पर रहने के दौरान ही नाग लगता है उसका पीछा कर रहा था। तीन चार नाग डसने के बाद उसे उसकी मौसी के घर भेज दिया गया था। मौसी के घर पहुंचने के बाद वहां भी नाग उसका पीछा नहीं छोड़ा और डस लिया।
6 बार नाग डसने के बाद ऐसा लगा था कि हो सकता है यह महज एक संयोग हो। घर वाले उसके साथ सावधानी बरत रहे थे और नजर भी रख रहे थे इसी बीच गुरुवार को सातवें बार नाग ने उसे डंस लिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वहीं अब इस मामले को लेकर गांव के लोगों में हैरानी है। युवक के परिवार के लोग भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं। क्योंकि उसे कहीं भी रखा जा रहा है कितना भी निगाह रखी जा रही है लोग नाग से बचा नहीं पा रहे हैं।
9वीं बार हो जाएगी मौत
इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि युवक का कहना है कि उसने सपने में सांप देखा था। सांप ने कहा था कि मैं तुम्हें 9 बार डसूंगा। नौवीं बार तुम्हें कोई नहीं बचा पाएगा और तुम मर जाओगे। ऐसे में परिवार वाले यह सोचकर काफी परेशान हैं कि युवक के पास सिर्फ दो मौके हैं।












Click it and Unblock the Notifications