Fatehpur News: बीमा के 50 लाख रुपए के लालच में बेटे ने की मां की हत्या, नहीं रुक रहे पिता के आंसू

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। फतेहपुर जनपद में एक कलयुगी बेटे ने बीमा के 50 लाख रुपए पाने के लिए अपनी मां की हत्या कर दी।

मां की हत्या करने के बाद वह मां की लाश को बोरे में भरकर ट्रैक्टर ट्राली पर रखा और यमुना नदी के किनारे ले जाकर फेंक दिया। लाश नदी किनारे फेंकने के बाद बेटा फरार हो गया। पुलिस बेटे की तलाश कर रही है।

fatehpur-news-insurance-ke-50-laakh-rupaye-ke-laalach-mein-bete-ne-kee-maan-kee-hatya

यह पूरा मामला फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के अढौली गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में 48 वर्षीय रोशन सिंह अपनी पत्नी प्रभा देवी और बेटे हिमांशु के साथ रहते हैं। रोशन सिंह हर मंगलवार को चित्रकूट के राजपुर में स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए जाते हैं।

रोशन सिंह द्वारा बताया गया कि मंगलवार को भी रात में वह दर्शन करने गए थे। उन्होंने बताया कि वापस लौट के बाद उनकी पत्नी प्रभा घर पर नहीं मिली। उसके बाद उन्‍होंने बेटे हिमांशु से पूछा तो उसने सही जवाब नहीं दिया।

काफी खोजबीन करने के बाद भी प्रभा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो रोशन सो गए। रात में उनका बेटा भी घर से कहीं चला गया। उसके बाद सुबह उन्होंने पड़ोसियों से पत्नी के बारे में पूछा तो किसी को कोई जानकारी नहीं थी।

हालांकि कुछ लोगों ने बताया कि रात में उनका बेटा बोरे में कुछ भरकर ट्रैक्‍टर ट्राली से लेकर नदी की तरफ गया था। ऐसे में वे नदी की तरफ गए तो नदी किनारे उन्होंने एक बोरा देखा।

बोरा खोलने के बाद उसमें प्रभा की लाश देखकर वे रोने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रभा की लाश कब्‍जे में ले ली। पत्नी की मौत के बाद रोशन सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका बेटा कुछ दिन पहले उनका और उनकी पत्नी का 50-50 लाख रुपए का बीमा कराया था। उन्होंने आशंका जताई कि बीमा के रुपए पाने क लिए बेटे ने ही अपनी मां की हत्‍या की है।

फिलहाल पिता की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा बेटे की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बेटे को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। जल्‍द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+