UP: घर के अंदर से अचानक निकले एक दर्जन कोबरा सांप...मोहल्ले में मचा हड़कंप

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जगदीशपुर गांव में एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां एक घर के अंदर से एक या दो नहीं बल्कि एक दर्जन से अधिक कोबरा सांप निकले हैं। कोबरा सांपों को देखने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने सपेरे को बुलाया। जिसके बाद सभी सांपों को बड़ी ही सतर्कता से पकड़कर उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया।

प्रह्लाद सिंह के मकान में निकले सांप

प्रह्लाद सिंह के मकान में निकले सांप

आजतक की खबर के मुताबिक, ये मामला फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर का है। गांव निवासी प्रह्लाद सिंह के मकान में सांप निकला था। जिसे देखकर घर के लोग चीख पुकार कर घर से बाहर भागे। जब मोहल्ले वालों को इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने सपेरे को बुलाया। सपेरे ने कई सांप होने की बात कही औऱ परिवार के सदस्यों को घर के अंदर जाने से मना कर दिया।

22 छोटे और दो बड़े सांप थे

22 छोटे और दो बड़े सांप थे

सपेरे के आने के बाद घर के अंदर की जमीन खोदकर देखी गई। तब एक दो नहीं बल्कि एक दर्जन से अधिक कोबरा सांप निकले। कोबरा सांपों को पकड़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में, उन्हें सुरक्षित पकड़ लिया गया। सपेरे ने बताया कि वहां करीब 22 छोटे सांप और थे। साथ ही दो बड़े सांप भी थे। सपेरे ने जब सभी कोबरा सांपों को पकड़ लिया तब जा कर कहीं घर वालों की सांस में सांस आई।

कोई उम्मीद नहीं कर सकता था कि...

कोई उम्मीद नहीं कर सकता था कि...

लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी तदाद में कोबरा सांपों के मिलने से ग्रामीणों में आश्चर्य और डर बना हुआ है। बताया कि सपेरे ने जब एक-एक कर उन सांपों के झुंड को बाहर निकाला तो लोग दंग रह रह गए। उनका कहना है कि कभी कोई उम्मीद नहीं कर सकता था कि इस घर में इतने सारे सांप निकलेंगे।

जंगल में सुरक्षित छोड़ गया

जंगल में सुरक्षित छोड़ गया

सपेरे का कहना है कि इन सांपों को किंग कोबरा सांप के नाम से जाना जाता है। यह बहुत जहरीले प्रकृति के होते हैं। इस घर में एक दो नहीं बल्कि एक दर्जन से अधिक कोबरा सांप निकले हैं। फिलहाल इन सांपों को सपेरे की मदद से जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+