जिद करके गंगा में नहाने के लिए निकल गए बच्चे, दो की डूबकर मौत

Farrukhabad news, फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद पांचाल घाट स्थित गंगा नदी में नहाते समय दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। दोनों बच्चे कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम अमेठी जदीद के रहने वाले हैं। किशन नीरज राठौर का 16 वर्षीय पुत्र और राम अवतार राठौर का 13 साल का पुत्र विशाल की डूबकर मौत हो गई है।

two boys drown in the river ganga

नीरज जयपुर में छपाई का काम करते हैं। वह बीते सप्ताह गांव में अपना मकान बनवाने आए थे। सुबह जिद करके किशन व विशाल गंगा नहाने पांचाल घाट पुरानी घटिया घाट गए थे। किशन के साथ उसका छोटा भाई शिवा भी था। गहराई में नहाते समय किशन व विशाल डूब गए। किसी तरह गोताखोरों ने दोनों युवकों को बाहर निकाला। पुलिस ने बेहोश युवकों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया।

two boys drown in the river ganga

डॉक्टर दीपक ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। किशन की मौत पर उसकी मां गीता व विशाल की मां विशना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+