पुत्र प्राप्ति के लिए कन्या की बलि देने जा रही थी गर्भवती महिला, लेकिन तभी...

फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में अंधविश्वास का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला पुत्र प्राप्ति के लिए कन्या की बलि देने वाली थी। आखिरी समय में युवती के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचा लिया। वहीं, जब पुलिस से पूछा गया तो बताया गया दोनों परिवारवाले एक दूसरे पर इसी तरह के आरोप लगाया करते हैं।

pregnant woman try to sacrifice girl for boy child

नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश

मामला थाना मऊदरवाजा के रामनगर का है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक गर्भवती महिला बसंती पुत्र प्राप्ति के लिए पड़ोस की रहने वाली एक युवती को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गई। उसको नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसकी बलि की तैयारी में लग गई। हवन के बाद तांत्रिक युवती की बलि देने ही वाला था कि तभी उसकी मां उसे ढूंढते हुए मौके पर पहुंच गई।

भीड़ ने युवती को कराया मुक्त

युवती की मां ने महिला के घर शोर मचाया तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। फिर जाकर भीड़ ने युवती को बसंती के घर से मुक्त कराया। उधर, पुलिस की मानें तो यह दोनों परिवार एक दूसरे पर इसी प्रकार के आरोप लगाते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+