फर्रुखाबाद: छात्रा ने पुलिसकर्मी पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, लगाई इंसाफ की गुहार

फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में एक छात्रा ने पुलिसकर्मी पर यौन उत्पीड़न कर धमकाए जाने का आरोप लगाया है। थाना कमालगंज निवासी नाबालिग छात्रा ने सूबे के पुलिस महानिदेशक सहित कई पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

छात्रा ने बताई ये बातें

छात्रा ने बताई ये बातें

छात्रा ने आरोप लगाया कि गांव के वीरेंद्र उर्फ विजय कुमार ने अपने चचेरे भाई की पत्नी कल्पना के सहयोग से उसे 3 महीने पहले प्रेमजाल में फंसाया। विजय ने कल्पना की मदद से उसी के घर पर मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। 3 जून को मुझे जनजाली नगला घाट पर गंगा नहाने के बहाने ले जाया गया। कल्पना और गांव के विक्रम पुत्र जवाहरलाल व विजय के बहनोई इन्द्रेश और डॉ. मनोज कुमार मुझे फर्रुखाबाद बस स्टेशन ले गए। वहां मौजूद विजय इंद्रेश और डॉ. मनोज बस से दिल्ली ले गए।

बालिग होने का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया

बालिग होने का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया

छात्रा ने बताया कि विजय दिल्ली से मुझे जयपुर और वहां से एटा रिश्तेदारी में ले गया। एटा के आर्य समाज मंदिर में विजय ने शादी की। इंद्रेश ने एमएस शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल विशुनगढ़ से मेरे बालिग होने की फर्जी टीसी बनवाई। इंद्रेश मुझे कानपुर ले गए और दादा नगर में लोहे की फैक्ट्री में कमरा दिलाकर छोड़ दिया। इस दौरान इंद्रेश और डॉ. मनोज कानपुर गए, जिन्होंने भी मेरे साथ दुष्कर्म किया। मुझे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया।

कनपटी पर रिवॉल्वर लगाकर धमकाया

कनपटी पर रिवॉल्वर लगाकर धमकाया

विजय व उसका भाई कौशल 19 जुलाई को सुबह श्रंगीरामपुर रेलवे स्टेशन ले गए। विजय ने वहां मौजूद भोजपुर चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह को 50 हजार रुपए दिए। चौकी इंचार्ज ने विजय व उसके भाई को भगा दिया। चौकी इंचार्ज मुझे भोजपुर चौकी ले गए। वहां कमरे में बंद कर चौकी इंचार्ज ने अर्धनग्न कर दिया और मेरे साथ अश्लील हरकतें की। कनपटी पर रिवॉल्वर लगाकर धमकाया कि मेरे हिसाब से बयान दो। मुझे थाना कमालगंज ले जाया गया। थाने की सिपाही रीना राजपूत मुझे अदालत ले गई, जहां मैने 19 जुलाई को पुलिस के डर से मजिस्ट्रेट के सामने चौकी इंचार्ज के द्वारा बताए गए बयान दिए। मैं माता-पिता से नाराज होकर कमालगंज में सहेली के घर चली गई। उसके बाद मुझे बाल कल्याण समिति के हवाले किया गया। होश में आने पर मुझे झूठे दिए गए बयान पर अफसोस हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+