Rose day पर प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, प्रेमी को पिटता देख प्रेमिका ने दी जान

Farrukhabad news, फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में वेलेंटाइन वीक का पहला दिन ही एक प्रेमी- प्रेमिका के लिए काल बनकर आया। रोज डे पर प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी को लड़की के परिजनों ने सड़क पर घसीट-घसीट कर बेल्ट व डंडे से बेरहमी से पीटा। बात यहीं खत्म नहीं हुई, प्रेमी की हालत देख लड़की ने भी खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जान दे दी।

रोड डे पर मिलने पहुंचे लड़का-लड़की

रोड डे पर मिलने पहुंचे लड़का-लड़की

मामला फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले विमलेश का गांव की दिव्यांशी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रोज डे पर वे मिले तो दिव्यांशी के परिजनों ने उन्हें खेत में पकड़ लिया। दिव्यांशी के भाई व अन्य परिजनों ने युवक को बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल विमलेश को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर दिया गया।

लड़की को छेड़ने के आरोप में की पिटाई

लड़की को छेड़ने के आरोप में की पिटाई

विमलेश के भाई अमरेश ने बताया कि उनका भाई खेत में खाद डालने गया था। वहां गांव के ही कुछ लोगों ने दिव्यांशी से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट कर दी, जबकि लड़की खुद विमलेश को फोन कर मिलने बुलाती थी।

लड़की की मौत, लड़के के परिजनों पर आरोप

लड़की की मौत, लड़के के परिजनों पर आरोप

बता दें, विमलेश की पिटाई से आहत दिव्यांशी बेहोश हो गई थी। इसी हालत में परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिव्यांशी की मां उर्मिला का आरोप है कि विमलेश के परिजनों ने घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ मारपीट और बदसलूकी की। विमलेश ने उसकी बेटी को जहर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

कायमगंज सीएचसी के ईएमओ डॉ. दीपेन्द्र मिश्र ने बताया कि लड़की को मृत अवस्था में लाया गया था। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा। मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+