Faridabad: बैटरी सेल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोगों की जिंदा जलने से हुई मौत

Faridabad: बैटरी सेल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोगों की जिंदा जलने से हुई मौत

फरीदाबाद, 21 मई: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बैटरी के सेल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री के अंदर मौजूद तीन लोग जिंदा जल गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई थी।

Three people no more after a fire broke out in a company in manufacturing battery cells in Faridabad

यह हादसा फरीदाबाद के सेक्टर 37 के पास अनंगपुर डेयरी के पास हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, अनंगपुर में बैटरी के सेल बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। इस हादसे में तीन कर्मचारियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी।

फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया है। लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ऐसा बताया जा रहा है कि जिस वक्त फैक्टी में आग लगी उस दौरान कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+