अब लड़का भी सेफ नहीं, OYO में 23 साल के युवक से 4 दोस्तों ने किया गैंगरेप, छत से कूदकर बचाई जान
पीड़ित का इल्जाम है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह उल्टे उसे ही धमकाया.

देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक शर्मनाक और अप्राकृतिक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ओयो (Oyo) गेस्ट हाउस में नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 23 वर्षीय एक युवक के साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया। रिपोर्ट के मुताबिक युवक को बंधक बनाकर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
छत से कूदकर बचाई खुद की जान
घटना 26 मई की रात की है। पीड़ित लड़के के मुताबिक उसने Oyo Hotel की पहली मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई और पुलिस में शिकायत की। पीड़ित लड़के का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसे उल्टा धमकाया। बाद में जब मामला मीडिया में आया तो पुलिस ने आनन-फानन में मामला दर्ज कर लिया।
पीड़ित युवक ने बताया दोस्तों ने कैसे किया दुष्कर्म
पीड़ित युवक ने बताया कि उसके साथ ये शर्मनाक हरकत करने वाले लोग उसके दोस्त के साथ ओयो होटल आए थे। पीड़ित का आरोप है कि 25 मई की शाम को उसके दोस्त राकेश शेरावत ने उसे फोन कर oyo में मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद जब वह होटल पहुंचा तो उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया गया जिसके बाद वह बेहोश हो गया। आरोप है कि इसके बाद दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
बारी-बारी से किया दुष्कर्म
इतना ही नहीं दोस्त ने अपने तीन अन्य दोस्तों को भी होटल के कमरे में बुलाया और सभी ने बारी-बारी से उसके साथ बदसलूकी की। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने Oyo Faridabad को छोड़ने की कोशिश की तो उन्होंने उसे बंधक बनाकर मारपीट की और 5000 रुपए भी लूट लिए। मौका मिलते ही वह ओयो की पहली मंजिल से कूद गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications