महिलाओं का मसाज कर पैसे कमाने की लालच में फंसा कैब ड्राइवर, हो गई उसके साथ बड़ी घटना

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद शहर में एक युवक को शॉर्टकट तरीके से अधिक पैसा कमाने का लालच भारी पड़ गया। जिगोलो सर्विस ज्वाइन कराने का झांसा देकर ठगों ने कैब चालक से सात लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुजेसर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक से धोखाधड़ी का काम अगस्त से शुरू किया गया। अलग-अलग युवक व महिलाओं ने चालक से बात कर रकम डलवाई।

कैब ड्राइवर के मोबाइल पर आया मैसेज

कैब ड्राइवर के मोबाइल पर आया मैसेज

आखिर में रकम वापस कराने के नाम पर जीएसटी चार्ज के लिए भी पैसे डलवाए गए। पीड़ित के पास जब बिल्कुल पैसे नहीं बचे तो उसने रकम डालने से इनकार कर दिया और पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित युवक ने शिकायत में बताया है कि एक दोस्त का मैसेज आया कि एक्स्ट्रा इनकम के लिए जिगोलो सर्विस ज्वाइन करें। साथ ही एक महिला का नंबर भी दिया हुआ था।

क्लब का मेंबर बनने के लिए मांगे पैसे

क्लब का मेंबर बनने के लिए मांगे पैसे

जब युवक ने उस नंबर पर संपर्क किया तो महिला ने बताया कि इस क्लब का मेंबर बनना होगा। इसके बाद महिलाओं को मसाज देनी होगी। इस काम के बदले जो पैसे मिलेंगे उसमें क्लब की कमिशन काटकर बाकि रकम तुम्हारी होगी। सबसे पहले युवक से क्लब की मेंबरशिप देने के नाम पर अकाउंट में 2750 रुपये जमा करवाया गया।

7 लाख 60 हजार रुपये ठगे

7 लाख 60 हजार रुपये ठगे

इसके बाद होटल प्राइवेसी कोड, मसाज किट, रेजॉर्ट की फीस और कई अन्य चीजों के नाम पर कई बार अलग-अलग रकम जमा करवाई गई। फिर रुपये वापस कराने के नाम पर फाइल की जीएसटी फीस के तौर पर पैसे डलवाए गएं। लेकिन रुपया वापस नहीं आया और ऐसा करते-करते गैंग ने कैब ड्राइवर से सात लाख 60 हजार रुपये डलवा लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+