फरीदाबाद पुलिस की छापेमारी, होटल में अश्लील हरकतें करते पकड़े दिल्ली-नोएडा के 44 युवक-युवतियां

फरीदाबाद। घर से पार्टी में जाने, घूमने या बहाने मारकर निकले 44 युवक-युवतिययों को अनैतिक व अश्लील हरकतें करते फरीदाबाद पुलिस ने नीलम-बाटा रोड स्थित द अर्बन होटल एंड रेस्टोरेंट में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। यहां रात के समय फरीदाबाद, पलवल, दिल्ली और नोएडा के युवक-युवतियां जुटे थे। सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने थाना कोतवाली प्रभारी को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

44 girls and boys held in The Urban Hotel and Restaurant, Faridabad Police raids

नीलम-बाटा रोड स्थित कोतवाली थाना प्रभारी ने अपनी पुलिस टीम के साथ होटल पर रेड मारी। जिसमें 29 युवक और 15 युवतियां पकड़ी गईं। उसके बाद नाम उजागर किए गए। जिनमें ईश, पवन, राम, मनोज, अर्जुन, अंचित, राजीव, दुष्यंत, धनंजय, पवन, सुनील, विकास, रोहित, अंजनी, उज्जवल, जसबीर, कपिल, अनिल, पुनीत, अरुण, अनिल, नवीन, शिवम राजेश, लक्की, अनिल, समरजीत, कमल व राकेश आदि बतलाए गए। पुलिस ने बताया कि, आरोपियों के नामों में रोहित पलवल से था। उसके अलावा बाकी फरीदाबाद से थे। जबकि, सभी युवतियां दिल्ली और नोएडा की रहने वाली थीं।

44 girls and boys held in The Urban Hotel and Restaurant, Faridabad Police raids

पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ सरकारी आदेश की अवहेलना करने, अश्लील हरकत करने, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि, कोतवाली थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि, नीलम-बाटा रोड स्थित होटल में बहुत से युवक-युवतियां जुटते हैं और अनैतिक कार्य करते हैं। यदि होटल पर रेड मारी जाए तो उन्हें रंगेहाथ पकड़ा जा सकता है। जिसके बाद थाना प्रभारी ने यह जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। तब पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने थाना कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दे दिए।

पुलिस अधिकारी ने अपनी टीम के साथ जो छापेमारी की, उसमें गिरफ्तार किए गए सभी 29 पुरुषों और युवतियों लेकर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+