Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन पर अयोध्या में हुई पत्थरबाजी, कई खिड़कियों के शीशे टूटे

Vande Bharat Express Train: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कर्नाटक, बंगाल और गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी वंदे भारत के ऊपर पत्थर फेंकने की घटना सामने आई है। यहां गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को अयोध्या के सोहावल स्टेशन के पास उपद्रवियों ने अपना निशाना बनाया।

उपद्रवियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लखनऊ जाते वक्त मंगलवार, 11 जुलाई को पत्थर बरसा दिए। इस पत्थरबाजी में ट्रेन की कई खिड़कियों के शीशें टूट गए और ऊपरी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।

Vande Bharat Express Stone Pelting

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोरखपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस (22549) मंगलवार को लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। उपद्रवियों ने वंदे भारत ट्रेन पर सुबह अयोध्या के सोहावल स्टेशन के पास पथराव कर दिया। इससे कोच C1 में सीट संख्या 33, 34, कोच C3 में 20, 21, 22, कोच C5 में 10, 11, 12 और कोच E1 में सीट संख्या 35,36 के पास के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

Recommended Video

    Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन पर अयोध्या में हुई पत्थरबाजी, कई खिड़कियों के शीशे टूटे

    अचानक हुए ट्रेन पर पथराव से यात्री घबरा गए और कोच के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, पथराव में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। तो वहीं, अब वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमले के बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की ओर से घटना के सही स्थान का पता लगाया जा रहा है।

    इतना ही नहीं, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले कौन है? उनको पकड़ने के बाद इसके पीछे की मंशा को जानने का प्रयास किया जाएगा। भारत सरकार की ओर से पिछले दिनों इस हाईस्पीड ट्रेन को शुरू कराया गया है। इसके बाद से लगातार हमले की खबरें सामने आ रही है।

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 07 जुलाई को गोरखपुर से लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी और 09 जुलाई से ट्रेन का संचालन शुरू हुआ था। यह ट्रेन सुबह गोरखपुर से लखनऊ के लिए रवाना होती है। शाम 7:15 बजे लखनऊ से वापस गोरखपुर जाती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+