अयोध्याः प्रेमी-प्रेमिका की नाक काटने के मामले में 9 लोगों पर केस, महिला का ससुर गिरफ्तार
अयोध्या. यूपी में अयोध्या के थाना पटरंगा पुलिसे ने प्रेमी युवक और विवाहिता प्रेमिका की नाक काटने के मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही पीड़ित महिला के ससुर मनिराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला दो समुदायों के बीच का है, जिसके चलते इलाके में तनाव व्याप्त है। गांव के आस-पास पीएसी तैनात की गई है। वहीं, पीड़ित प्रेमिका और प्रेमी युवक का लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

संवाददाता के अनुसार, घटना सोमवार की रात को अंजाम दी गई थी। थाना पटरंगा के गाव पासिन का पुरवा मजरे खंड पिपरा में एक दलित के घर से एक महिला दूसरे समुदाय के युवक के साथ पकड़ी गई थी। महिला के परिजनों एवं अन्य गांववालों ने उन दोनों यानी कि प्रेमी-प्रेमिका की नाक काट दी थी। दोनों को बांधकर पीटा था। नाक काटने के आरोप महिला के ससुर मनिराम पर हैं। उसने गांववालों के कहने पर धारधार चाकू से दोनों की नाक काटी थी।

पुलिस ने घायल प्रेमी प्रेमिका को इलाज के लिए पहले प्राथमिक स्वस्थ केंद्र रुदौली में भर्ती कराया था। उसके बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेज दिया। युवक की उम्र 25 साल तो महिला की उम्र 35 साल से ऊपर बताई जा रही है। उसके पांच बच्चे हैं। जबकि, पति सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। सीओ रुदौली धर्मेन्द्र कुमार का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी पीड़ित महिला का ससुर के ससुर मनिराम को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications