UP News: राहुल गांधी और अखिलेश यादव अयोध्या नहीं आए, महंत राजू दास ने उठाए सवाल, जानें और क्या कहा?
UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में 13 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजू दास ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है।
महंत राजू दास ने सवाल किया है कि अयोध्या में राहुल गांधी और अखिलेश यादव अभी तक क्यों नहीं आए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक अखिलेश जी ने एक करोड रुपए क्यों नहीं दिलाए। आखिर कब तक मौन साधे रहेंगे।

उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर साधुवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से समाजवादी पार्टी के नेता और समाजवादी पार्टी के सांसद के करीबी व्यक्ति द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया।
इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई और उसकी दुकान पर बुलडोजर भी चला। साथ ही उन्होंने मांग किया कि इस मामले में जीने लोगों द्वारा सुलह करने का प्रयास किया गया और धमकी दी गई, उन लोगों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाना चाहिए।
मामले को लेकर गर्म हुई राजनीति
यह भी बता दें कि इस मामले के आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता मोइन खान के ऊपर कार्रवाई की गई है। शनिवार को इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मोइन खान की बेकरी पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया।
वहीं मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा जांच कर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। सपा नेताओं का यह भी कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी हो जांच कर उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए लेकिन निर्दोष के खिलाफ कार्यवाही नहीं होनी चाहिए।
इस मामले में रविवार को पीड़िता और उसके परिजनों से मिलने के लिए बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा है। इसके अलावा नेताओं द्वारा भी इस मामले पर लगातार बयान दिए जा रहे हैं। कुल मिलाकर इस मामले को लेकर यूपी का सियासी माहौल काफी गर्म है।












Click it and Unblock the Notifications