राम मंदिर के प्रमुख संतों से सीएम योगी ने की मुलाकात, जनता से अपील करते हुए कही ये बात
Yogi Adityanath: दो दिवसीय दौरे पर अध्योध्या आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर ट्रस्ट के संतों और अधिकारियों से मुलाकत की। इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि अयोध्या का विकास उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। साथ ही, राम मंदिर निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ हनुमानगढ़ी भी गए और पूजा-अर्चना की। आपको बता दें कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख भी घोषित होने वाली है।

ट्रस्ट ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 15 जनवरी से 24 जनवरी के बीच समय देने का आग्रह किया है। ऐसे में सीएम योगी ने संतों से मिलकर इसपर भी चर्चा की है। इस दौरान संतों ने बताया कि प्रथम तल का निर्माण कार्य अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'देश और दुनिया के लोग 'दिव्य, भव्य, नव्य अयोध्या' देखने के लिए उत्सुक हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि अयोध्या आने वाला हर श्रद्धालु और पर्यटक शांति, संतोष और आनंद की विशेष भावना के साथ वापस जाए।'
कहा कि राम मंदिर लोकार्पण समारोह की शुरुआत दीपोत्सव से होगी। अयोध्या में 21 लाख दीप जलेंगे। इस दौरान उन्होंने 2024 में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने की अपील की। कहा कि योजनाओं को बिना जाति मजहब के दिया। विरासत का सम्मान करने वाली सरकार लानी होगी।












Click it and Unblock the Notifications