होली पर रंग खेलने से पहले रखें सावधानी, नहीं तो पड़ सकता है भारी

Ayodhya news, अयोध्या। होली के अवसर हर कोई रंग खेलता है। बचते-बचते भी कोई न कोई रंग लगा ही देता है। अगर आप भी रंग खेलने जा रहे हैं तो जरा संभल कर, क्योंकि रासायनिक रंगों के इस्तेमाल से आपकी त्वचा खराब हो सकती है। चेहरे पर काला निशान आ सकता है। यही नहीं कई गंभीर त्वचा रोग भी हो सकते हैं।

tips for holi festival celebration

बेहद खतरनाक हैं रासायनिक रंग

होली रंगों का त्यौहार है। तरह-तरह के रंगों से बाज़ार सज गए हैं। हर कोई रंगों की खरीददारी कर लेना चाह रहा है, जिससे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ जमकर होली खेली जा सके, लेकिन बाजार में ज़्यादातर रासायनिक रंग ही हैं। ऐसे में लोगों को अपनी त्वचा की भी चिंता सता रही है। दरअसल, बाजार में बिक रहे ये रंग बेहद खतरनाक हैं। ये रंग रासायनिक पदार्थों से बने हैं और अगर इसको इस्तेमाल करते समय सावधानी न बरती गयी तो आपको त्वचा रोग भी हो सकता है।

tips for holi festival celebration

ऐसे करें बचाव

जिला अस्पताल के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषग्य डॉ. आरबी वर्मा ने बताया कि होली के दौरान केमिकल रंगों से बचना चा​हिए। केवल ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। केमिकल रंगों के इस्तेमाल से कुछ लोगों को एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। एलर्जी से त्वचा, आंखों, नाक और गले में जलन हो सकती है। होली के रंगों का प्रभाव बालों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में पूरे शरीर पर तेल लगाकर होली खेलें। सिर पर टोपी या पकड़ा बांधकर रखें। चर्म रोग से बचने के लिए सिर्फ हर्बल व फूल के रंगों से ही होली खेलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+