अयोध्या: आर्मी भर्ती में पकड़ा गया एक मुन्ना भाई, दूसरे की जगह पर लगाई थी दौड़

फैजाबाद। यूपी के अयोध्या के डोगरा रेजीमेंट सेंटर में चल रहे सेना भर्ती में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया है। यह मुन्ना भाई दूसरे के स्थान पर दौड़ लगा रहा था। मिलट्री इंटेलिजेंस और कैंट पुलिस की जांच से यह शातिर युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए युवक का नाम लोकेश है जोकि हाथरस का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने का केस दर्ज किया है।

police caught a man in army recruitment who had fake documents in ayodhya

जानकारी के अनुसार एआरओ अमेठी सेना भर्ती के निर्देशन में अयोध्या के डोगरा रेजीमेंट सेंटर में 13 जिलों की सेना भर्ती रैली चल रही है। जिसमें अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन आर्मी में भी फर्जीवाड़ा पहुंच गया है। दस्तावेजों में हेरफेर कर अभ्यर्थी दूसरे के नाम पर परीक्षा दे रहे हैं और दौड़ लगा रहे हैं। वहीं डोगरा रेजीमेंट सेंटर के मैदान पर एक मुन्ना भाई पकड़ा गया जो महाराजगंज जिले के एक युवक की जगह पर दौड़ लगा रहा था।

police caught a man in army recruitment who had fake documents in ayodhya

मिलट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर कैंट पुलिस ने उस युवक को दबोचा और सच कबूल करवाया। पकड़े गए युवक ने बताया कि फैजाबाद महाराजगंज और हाथरस के 8 युवक इस मामले में शामिल है। पुलिस ने जब अयोध्या क्षेत्र में छापेमारी की तो सभी फरार हो गए। इस का सरगना भी हाथरस का रहने वाला है।पुलिस ने 8 लोग खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें- बेड पर मरीज की जगह आराम फरमा रहा कुत्ता, जब BJP विधायक कार्ड बांटने पहुंचे अस्पताल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+