अयोध्या आए हरियाणा के मुख्यमंत्री, जानिए इस दौरे की वजह, खुद खट्टर ने क्या कहा?

अयोध्या। भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आज अयोध्या दौरे पर हैं। इनमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हैं, जो कि तकरीबन 12 बजे अयोध्या पहुंचे। यहां वे भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ रामजन्म भूमि के दर्शन करेंगे। इस बारे में उन्होंने खुद कहा कि, हम रामलला के दर्शन करेंगे।

Haryana CM manohar lal khattar

मुख्यमंत्री बोले, "आज अयोध्या पहुंचकर मुझे बेहद अच्छा लग रहा है। अभी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता यहां पहुंच रहे हैं।" एक भाजपा नेता ने कहा कि, भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री आज अयोध्या में हैं। वे सभी यहां हनुमानगढ़ी मंदिर और राज जन्मभूमि की पूजा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, जिन राज्यों के राज्य प्रमुख हनुमानगढ़ी आ रहे हैं, उनमें हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात, त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, असम आदि राज्य शामिल हैं।

Haryana CM manohar lal khattar

भाजपा की ओर से बताया गया कि, उपरोक्त सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आज दोपहर राम जन्मभूमि पहुंचेंगे और पूजा अर्चना करेंगे। इन नेताओं ने पहले काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन में भी हिस्सा लिया था। जहां वाराणसी में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी और बच्चे भी शामिल हुए थे। उस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक भी की। उस दिन के बाद आज फिर सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एक जगह जुट रहे हैं। अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट के 2019 के फैसले के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब नड्डा अयोध्या दौरे पर हैं।

नड्डा बोले- ये तमन्ना थी भव्य राम मंदिर बने
वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बोले, "हमारे मन में यह तमन्ना थी कि भव्य राम मंदिर बने और आज खुशी की बात है कि करोड़ों भारतवासियों का सपना पूरा हो रहा है। हम काशी आए थे तो हम सब की इच्छा थी कि हम राम लला के दर्शन करे इसलिए हम यहां आए हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+