जेल में बंद IPS अरविंद सेन की पत्नी प्रियंका सेन का निधन, SP के टिकट पर लड़ रही थी जिला पंचायत का चुनाव

जेल में बंद IPS अरविंद सेन की पत्नी प्रियंका सेन का निधन, SP के टिकट पर लड़ रही थी जिला पंचायत का चुनाव

अयोध्या, अप्रैल 18: पशुपालन घोटाले में जेल गए आईपीएस अरविंद सेन यादव की पत्नी प्रियंका सेन यादव की मौत हो गई। उनकी मौत का कारण कोरोना संक्रमण से होने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, शनिवार की रात उन्हें सीने में जकड़न की शिकायत के बाद जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि प्रियंका सेन यादव इस बार हो रहे पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर हैरिग्टनगंज तृतीय सीट से जिला पंचायत सदस्य की उम्मीदवार थी।

coronavirus latest news update: IPS Arvind Sen wife Priyanka Sen Yadav passed away

हैरिंग्टनगंज ब्लॉक से ब्लाक प्रमुख भी रह चुकी है प्रियंका सेन यादव
प्रियंका सेन यादव का जन्म 8 अप्रैल 1985 को हुआ था। प्रियंका की शादी आईपीएस अफसर अरविंद सेन यादव से हुई थी। बता दें कि प्रियंका सेन यादव हैरिंग्टनगंज ब्लॉक से ब्लाक प्रमुख भी रह चुकी है। तो वहीं, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव इनके देवर हैं और फैजाबाद के धुरंधर नेता स्वर्गीय मित्र सेन यादव की ये बड़ी बहू थीं। इनकी दो लड़कियां व एक लड़का है।

जेल में बंद है आईपीएस अरविंद सेन यादव
इस समय अरविंद सेन यादव पशुपालन घोटाले में लखनऊ जेल में बंद है। बता दें कि पशुपालन विभाग में 240 करोड़ रुपए का टेंडर घोटाला सामने आया था। आरोपों की जांच एसटीएफ ने की तो सीबीसीआईडी के तत्कालीन एसपी अरविंद सेन के खिलाफ लगे आरोप सही पाए गए। आरोप सही पाए जाने के बाद योगी सरकार ने कार्रवाई करते हुए इनको निलंबित कर दिया था।

हैरिंग्टनगंज सीट पर 2 मई को आएगा परिणाम
बता दें कि समाजवादी पार्टी ने पंचायत चुनाव में हैरिंग्टनगंज तृतीय क्षेत्र से प्रियंका सेन को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। 15 अप्रैल को मतदान भी हो चुका है। प्रियंका सेन यादव को अब 2 मई को परिणाम का इंतजार था, लेकिन इससे पहले ही 17 अट्ठारह अप्रैल की रात सीने में जकड़न के बाद इन्हें परिवार वालों ने जिला अस्पताल लाए जहां पर इनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+