अयोध्या: राम मंदिर निर्माण पर परमहंस का एक और स्टंट, बैलगाड़ी से चले कुंभ में तपस्या करने

Faizabad news, फैजाबाद। उत्तर प्रदेश में अयोध्या तपस्वी छावनी के संत परमहंस दास का एक और ड्रामा देखने को मिला। राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर लोकप्रयिता हासिल करने के लिए परमहंस ने अयोध्या से प्रयागराज कुंभ में जाने के लिए बैलगाड़ी का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि बैलगाड़ी हमारी पुरानी परंपरा है और वह कुंभ बैलगाड़ी से जाएंगे और वहां पर राम मंदिर निर्माण के लिए गंगा जल पीकर तपस्या करेंगे।

Ayodhya sant paramhans going ot kumbh in Prayagraj for tapasya

आमरण अनशन करना फिर पुलिस द्वारा जबरन उठाकर लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराना, आत्मदाह की धमकी देना, अपनी चिता सजाना, इस तरह का ड्रामा परमहंस पहले कर चुके हैं। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर परमहंस को जेल भेज दिया था। 20 दिन जेल में रहकर परमहंस अयोध्या वापस लौटे तो फिर एक ड्रामा उनके दिमाग में उपजा और प्रयागराज कुंभ जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए तपस्या करने की ठानी।

Ayodhya sant paramhans going ot kumbh in Prayagraj for tapasya

परमहंस ने एलान किया कि वह गंगाजल पीकर राम मंदिर निर्माण के लिए कुंभ में तपस्या करेंगे। यह सब कुछ तो ठीक था लेकिन जब वह अपने मंदिर से प्रयागराज के लिए निकले तो बैलगाड़ी पर सवार होकर। फिलहाल रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि एक साधु-संन्यासी को इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए। इसी हरकत में वे जेल भी जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- मेरठ: 21 जनवरी को थी सिपाही की शादी, खेत में मिली सिर पर गोली लगी लाश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+