Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Amrapali Dubey के लाखों के गहने और मोबाइल चोरी, शूटिंग के लिए पहुंची थीं अयोध्या

Amrapali Dubey के लाखों के गहने और मोबाइल चोरी, शूटिंग के लिए पहुंची थीं अयोध्या

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जब टॉप एक्ट्रेसेस की बात आती है तो आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का नाम हर किसी की जुबां पर होता है। खूबसूरती से लेकर एक्टिंग तक एक्ट्रेस हर चीज में माहिर हैं। आम्रपाली दुबे अक्सर चर्चाओं में भी रहती है। कभी दिनेश लाल यादव (निरहुआ) से अपने रिश्ते को लेकर, तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। आम्रपाली दुबे एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह कुछ और है।

Recommended Video

    Amrapali Dubey के साथ हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, Ayodhya Police को मिली शाबासी | वनइंडिया हिंदी
    शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंची आम्रपाली दुबे

    शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंची आम्रपाली दुबे

    दरअसल, आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी फिल्म 'विवाह' की शूटिंग के लिए अयोध्या आईं थी और यहां सिविल लाइन स्थित एक होटल में ठहरी। रिपोर्टस के मुताबिक, होटल के कमरे से चोर ने आम्रपाली दुबे की कई कीमती चीजें जैसे मोबाइल फोन और गहने चोरी कर लिए। आम्रपाली दुबे (Amrapali dubey) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके तीन मोबाइल फोन समेत लाखों रुपयों की जूलरी चोरी हो गई। उनका आरोप है कि उनके होटल रूम से यह चोरी हुई है।

    आम्रपाली दुबे के होटल से चोरी हुए गहने और फोन

    आम्रपाली दुबे के होटल से चोरी हुए गहने और फोन

    आम्रपाली दुबे ने पुलिस को बताया कि जो जूलरी चोरी हुईं है वो करीब 25 लाख से अधिक कीमत की है। इसके साथ ही उनके तीन मोबाइल फोन भी चोरी हुए है। इस चोरी की घटना के बाद होटल में भी हड़कंप मच गया। तो वहीं, पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला है। ऐसा बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को एक संदिग्ध दिखाई दिया है।

    पुलिस ने कहा-जल्द पकड़ में आएगा आरोपी

    पुलिस ने कहा-जल्द पकड़ में आएगा आरोपी

    सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना गुरुवार सुबह 9 बजे के आसपास की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हमें अपनी छानबीन में एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें आम्रपाली दुबे के कमरे का दरवाजा खुला था। उसी समय एक लड़का कमरे में घुसा और तीन मोबाइल और गहने लेकर कमरे से निकल गया। हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+