Ayodhya ground report: लखनऊ से पैदल चलकर रामनगरी पहुंचा रामभक्त, खुशी से भर आईं आंखें
Ayodhya Ground Report: अयोध्या राम मंदिर प्रार्थना प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रद्धालुओं के अंदर बस एक ही इच्छा दिखी कि किसी तरह में श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या पहुंच जाए।
अयोध्या पहुंचने वाले हर शख्स, हर साधु-सन्यासी और आम नागरिक की अलग-अलग कहानी सुनाने को मिली। अयोध्या में सोमवार को इतने लोग पहुंचे कि उनकी कहानियां लिखना मुश्किल है। किसी को श्री राम से इतना लगाव था कि वह हजारों किलोमीटर पैदल चलकर आया।

तो कोई ऐसा भी शख्स मिला जो प्रभु श्री राम का दर्शन करने के लिए नौकरी से छुट्टी ले लिया। कुछ तो ऐसे भी लोग देखने को मिले जिनके अंदर बस एक ही चाहत थी कि किसी तरह राम मंदिर की एक झलक देखने को मिल जाए।
वाहनों का आवागमन बंद होने के चलते लोग पैदल ही अयोध्या धाम की तरफ जाते नजर आए। अस्थानी और अन्य लोगों से अयोध्या धाम की दूरी पूछते हुए भी उनके पैर थम नहीं रहे थे। लोगों का कहना था कि अयोध्या से रामराज की शुरुआत होगी।
दर्शन नहीं हुए तो निकल पड़े आंसू
ऐसा ही लखनऊ का अजय वर्मा नामक एक रामभक्त लखनऊ से पैदल अयोध्या पहुंचा था। उसने बताया कि उसे उम्मीद थी कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान भगवान राम की प्रतिमा को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
उसने यह भी कहा कि इसी उम्मीद के साथ वह अयोध्या आया था कि शोभायात्रा में शामिल होकर प्रभु का दर्शन कर पाएगा। हालांकि वह प्रभु श्री राम का दर्शन नहीं कर पाया लेकिन कहा कि अयोध्या नगरी पहुंचना ही उसके लिए सौभाग्य की बात है।
भगवान श्रीराम के दर्शन न कर पाने का मलाल अजय के चेहरे पर साफ झलक रहा था। प्रभु के दर्शन न कर पाने पर अजय की आंखें भर आईं। इसी तरह जब राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई तो पूरी अयोध्या जय श्री राम के नारों से गूंज उठी। इस दौरान अयोध्या में मौजूद राम भक्तों की आंखें भर आईं।












Click it and Unblock the Notifications