यूपी चुनाव : शिवपाल बोले- करहल में अखिलेश के खिलाफ जब्त होगी बघेल की जमानत, 300 सीटें जीतने का दावा

इटावा, 20 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए रविवार को वोटिंग शुरू हो चुकी है। मतदान से पहले पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने सपा संरक्षक और बड़े भाई मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। शिवपाल यादव वोटिंग से पहले मुलायम का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान शिवपाल के बेटे आदित्य यादव भी मौजूद थे। इससे पहले शिवपाल ने मंदिर जाकर बजरंगबली का भी आशीर्वाद लिया। शिवपाल ने दावा किया कि करहल में अखिलेश यादव के खिलाफ बीजेपी उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल की जमानत जब्त होगी। उन्होंने कहा कि इस बार अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

UP election 2022 Shivpal Yadav met Mulayam Singh Yadav and offers prayers in temple in etawah

शिवपाल ने किया 300 सीटें जीतने का दावा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लिखा, ''हम सभी की प्रेरणा व ऊर्जा के स्रोत आदरणीय नेताजी से आशीर्वाद लिया।'' मीडिया से बातचीत में शिवपाल ने कहा, ''मुझे विश्वास है कि हम इस चुनाव में बड़ी जीत देखेंगे। मुझे लगता है कि हमारे गठबंधन (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) और समाजवादी पार्टी) को लगभग 300 सीटें मिलेंगी।''

'अखिलेश को मेरा पूरा आशीर्वाद है। वो गठबंधन में मुख्यमंत्री बनें'

शिवपाल ने कहा कि जनता से अपील है कि बढ़ चढ़कर समाजवादी के पक्ष में वोट करें। मुझे लगता है मुझे भारी मतों से जीत मिलेगी। अखिलेश को मेरा पूरा आशीर्वाद है। वो गठबंधन में मुख्यमंत्री बनें। सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि तीसरे चरण के कुछ ज़िलों में भाजपा कोई सीट नहीं जीत पा रही है। करहल से इनको कोई उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा था, इसलिए आखिरी समय में बली का बकरा बनाने एसपी सिंह बघेल को भेजा गया है। इस बार ऐसा लग रहा है कि लोग सिर्फ अखिलेश यादव का चेहरा देखकर वोट दे रहे हैं।

शिवपाल यादव जसवंतनगर सीट से लगातार छठी बार लड़ रहे चुनाव

बता दें, उत्तर प्रदेश में आज तीसरे चरण के मतदान हो रहे हैं। इस चरण में शिवपाल सिंह यादव की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। वह इटावा की जसवंतनगर सीट से छठी बार चुनाव लड़ रहे हैं और वह लगातार पांच बार इसी सीट से विधायक चुने गए हैं। यादव बाहुल्‍य इस सीट पर एक लाख 40 हजार यादव मतदाता हैं। जसवंतनगर विधानसभा से 3 लाख 65 हजार 535 मतदाता वोट करेंगे, जबकि 483 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+