रिश्तेदारी में गए थे माता-पिता, घर पर बहन ने की भाई की हत्या, लाश देख लोग रह गए सन्न

इटावा। जिस भाई के हाथ पर बहन कभी राखियां बांधती थी, उसी भाई को धारदार हथियार से वार कर बहन ने मार डाला। उसके बाद खुद समर्पण करने कोतवाली पहुंच गई। जहां उसके मुंह से हत्या की वारदात की कहानी सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए।

sister killed her brother at home in etawah uttar pradesh

संवाददाता के अनुसार, घटना इटावा जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला सती की है, जहां एक युवती ने अपने भाई को मार डाला। कुछ रोज पहले उन दोनों के माता-पिता रिश्तेदारी में गए थे, जिसकी वजह से घर पर भाई-बहन ही थे। दोनों में वहीं किसी बात पर विवाद हुआ। बहन को इतना गुस्सा आया कि, उसने घर पर रखे धारदार हथियार को भाई पर मारा। जिससे भाई की जान चली गई।

sister killed her brother at home in etawah uttar pradesh

यह देखकर बहन घबरा गई, और अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद पुलिस घर आई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक के दादा भी घटना का ठीक से ब्यौरा नहीं दे पा रहे थे। वहां खड़े लोग ताज्जुब कर रहे थे कि ऐसा कैसे हुआ। एसपी सिटी रामयश सिंह ने कहा कि, मामले की जांच-पड़ताल चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+