इटावा जेल से दो कैदी दीवार फांदकर भाग गए और अब अंदर जुआ खेलने का वीडियो हुआ वायरल

इटावा। इटावा जेल में अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जेल में कैदियों की फरारी के बाद अब जुआ खेलने का एक वीडियो और वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कैदी झुंड बनाकर जुआ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। कैदियों से जुआ खेलते समय पुलिसकर्मी कैदियों से पैसा वसूलता भी नजर आ रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी जेल में सबकुछ ठीक होने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। जेल अधीक्षक फोन पर खबर के नाम पर समझौता करने की बात कह रहे हैं जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी वायरल हो रही है।

prisoners openly gamble while policeman took bribe

आपकों बता दें कि यूपी की कई जेलों के वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें देखा गया कि अपराध के बाद भी जेल में कैदियों की मौज है और अब इटावा जेल का वीडियो वायरल हो गया। जेल से कैदियों की फरारी के महज चार दिन बाद जुआ खेलते हुए कैदियों का वीडियो वायरल हो गया। जेल में बंद कैदी झुंड बनाकर जुआ खेल रहे हैं और पुलिसकर्मी कैदियों से पैसा वसूल रहा है।

prisoners openly gamble while policeman took bribe

इस मामले को मीडिया के द्वारा संज्ञान में लाने के बाद डीएम जेबी सिंह जेल में सबकुछ ठीक होने की बात कह रहे हैं। जेल अधीक्षक राजकिशोर सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो मेरे संज्ञान में आया है, प्रथमदृष्टया वह इस जेल का वीडियो नहीं लग रहा, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो के पीछे साजिश भी हो सकती है। कोई जेल को बदनाम करने की कोशिश में लगा है। जेल में सब ठीक है, कोई एजेंसी इसकी जांच कर सकती है।

दरअसल जिला कारागार से बीते शनिवार को जेल की दीवारें फांदकर दो कैदी फरार हो गए थे जिसके बाद जेल अधिकारी सदमे में थे। घटना के बाद डीआईजी जेल के द्वारा चार बंदीरक्षक समेत एक होमगार्ड को निलंबित कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+