मां ने घर में सुनी गोलियां चलने की आवाज, जाकर देखा तो दोनों बेटियों का हुआ था खून

Etawah News इटावा। यूपी के इटावा जिले में दो सगी बहनों की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो घटना के पीछे जमीनी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस को अभी तक किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है।

Double Murder in Etawah

जानकारी के अनुसार, घटना इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के पचावली गांव में हुई। बुधवार की देर रात घर में सो रही लक्ष्मी (18) और उसकी बड़ी बहन सुनीता (45) पत्नी लेखराज को घर में घुसकर गोली मार दी गई। वारदात के वक्त परिवार के लोग अलग कमरे में सो रहे थे। मृतक की मां ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर जब मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

murder of two of the two sisters in the ground dispute in Etawah

दोनों बहनों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर जमीनी रंजिश पर हत्या करने का आरोप लगाया था।

Double Murder in Etawah

इटावा एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस को देर रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि पचावली गांव में दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बहनों के भाई ने अपने पड़ोसियों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पड़ोसियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+