मुलायम के गढ़ इटावा में यूपी पुलिस की धरपकड़, एकसाथ धरे सवा दो सौ मुजरिम, वीडियोग्राफी कराई
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में यूपी पुलिस की ओर से 223 अभियुक्तों को पकड़ा गया। विभिन्न थानों के सिपाही अलग-अलग जगहों से इन अपराधियों को पकड़कर रविवार को जिला मुख्यालय लाए। जहां सबकी वीडियोग्राफी कराई गई। वीडियो में जितने अपराधी अपराधी बैठे नजर आ रहे थे, उनसे ज्यादा पुलिसकर्मी वहां उन्हें घेरकर खड़े रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि इन अभियुक्तों कुछ वारंटी हैं जबकि कुछ जिला बदर के लिए कुख्यात हैं। इन पर लूट-खसोट, हत्या, बलात्कार, चेन स्नैचिंग जैसे मामले चल रहे हैं।

इनमें से कई अपराधियों की इटावा पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। पुलिस के धरपकड़ अभियान से जिले में हड़कंप मच गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस द्वारा इस तरह का अभियान लगातार चलाया जाता रहेगा, ता कि अपराधी घटना को अंजाम देने से पहले यह सोच लें कि किसी भी हाल में वे बचकर नहीं भाग सकते।

मथुरा में भी दबोचे गए 212 अपराधी, जिनमें कई गैंगस्टर थे
इससे पहले पुलिस ने अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए 'ऑपरेशन क्लीन' चलाया था। जिसके तहत मथुरा में महज 24 घंटे में जनपद भर से 212 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उन अपराधियों पर दहेज, हत्या, बलात्कार, शांति भंग और लूट-पाट के मामले दर्ज थे। जिनमें से कई गैंगस्टर भी रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications