Etawah: हेड कांस्टेबल ने SSP ऑफिस में छलकाया जाम, फोटो वायरल होते ही सस्पेंड
इटावा, 26 जुलाई: यूपी के इटावा में एसएससीऑफिस में शराब पार्टी का आयोजन किया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने हेड कांस्टेबल संजय कनौजिया को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और पूरे मामले की विभागीय जांच एसपी (क्राइम) ज्ञानेंद्र सिंह को सौंपी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
दरअसल, सोशल मीडिया पर रविवार को फोटो शेयर करते हुए लिखा गया, ''यह है योगी जी की पुलिस... मुख्य आरक्षी संजय कनौजिया इटावा में एसएसपी ऑफिस में हेड पेशी की पोस्ट पर है, जो आरक्षियों से तबादले के नाम पर अवैध वसूली करता है और ऑफिस में ही शराब पीता है इसपर क्या कार्रवाई होगी? सपा के मंजीत यादव के ट्वीट के बाद आईजी मोहित अग्रवाल ने इटावा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दे दिए।
आईजी के निर्देश पर एसएसपी ने संजय को किया सस्पेंड
आईजी का निर्देश मिलते ही इटावा के एसएसपी ने संजय कनौजिया को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। संजय कनौजिया का शराब पीते हुए यह फोटो कब का है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। हालांकि, फोटो देखकर लगता है कि सर्दी का मौसम है। वायरल फोटो में चार प्लास्टिक के ग्लास में शराब भरी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications