इटावा: भाजपा प्रत्याशी के लिए अभिनेत्री महिमा चौधरी ने मांगे वोट

Etawah news, इटावा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चौथे चरण मतदान के आखिरी समय में बीजेपी प्रत्याशी ने फिल्मी सितारों के साथ रोड़ शो किया। मुंबई से आए हुए हास्य कलाकार असरानी व अभिनेत्री महिमा चौधरी ने इटावा शहर व भरथना विधानसभा में रोड शो किया। महिमा ने रोड शो कर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट अपील की और जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

bollywood actress mahima chaudhary road show for bjp candidate in etawah

क्या बोलीं महिमा चौधरी

अभिनेत्री महिमा चौधरी ने कहा कि यहां के प्रत्याशी को जनता का प्यार मिल रहा है। राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि मेरा अभी राजनीति में आने का कोई मन नहीं है। बता दें, इटावा समाजवादी पार्टी का राजनीतिक केंद्र रहा है, जहां से सपा ने चार सांसद जीतकर लोकसभा जा चुके हैं, लेकिन पिछले 2014 के चुनाव में मोदी लहर में सपा अपना किला नहीं बचा सकी थी।

bollywood actress mahima chaudhary road show for bjp candidate in etawah

2014 में मोदी के नाम पर मिले थे वोट

तब निवर्तमान सांसद अशोक दोहरे सपा के प्रेमदास कठेरिया को हराकर संसद पहुंचे थे। आज स्तिथियों में बड़ा फर्क नजर आ रहा है, पिछले चुनाव में जहां लोगों ने प्रत्याशी को मोदी के नाम पर वोट किया था। 2019 में बीजेपी के मजबूत प्रात्यशी, एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष व आगरा से दो बार सांसद को जनता को लुभाने के लिए फिल्मी सितारों का सहारा लेना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+