Holi 2022: अखिलेश ने सैफई में मनाई होली, एक मंच पर दिखे चाचा शिवपाल और रामगोपाल यादव
इटावा, 18 मार्च: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में होली मनाई। इस दौरान यादव परिवार एक बार फिर साथ दिखा। खास बात ये रही कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव भी एक साथ एक मंच पर अगल-बगल बैठे दिखे। दोनों ने होली उत्सव का आनंद लिया।

शिवपाल ने छुए रामगोपाल यादव के पैर
अखिलेश यादव ने मंच पर मौजूद सभी लोगों को होली की बधाई दी। वहीं, शिवपाल यादव ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
होली समारोह में साथ दिखा मुलायम परिवार
बता दें, सैफई की पारंपरिक होली में मुलायम परिवार के सभी लोग एक साथ एक मंच में आकर होली मनाते हैं। हालांकि, शिवपाल यादव के अलग पार्टी बनाने के बाद यह पहला मौका है, जब वह सैफई होली उत्सव में शामिल हुए हैं। इसके अलावा पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिलापंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव समेत परिवार कई सदस्य भी मंच पर मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications