सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ FIR, महिला ने घर में घुसकर रेप का आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश से अपराध की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव पर महिला के साथ जबरदस्ती का आरोप लगा है। खबर के अनुसार यूपी पुलिस ने एटा जिले के जैथरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला का आरोप है कि उसे घर में अकेला पाकर शिवपाल ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के आरोप के अनुसार उसका पति ट्रक ड्राइवर है। घटना के वक्त पति या कोई और परिजन घर पर मौजूद नहीं था।

shivpal singh yadav

एटा में दुष्कर्म के आरोप पर अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी सपा नेता जैथरा नगर पंचायत के अध्यक्ष बनने का प्रयास कर चुका है। दो बार चुनाव लड़ चुके शिवपाल पर अपने साथी के साथ मिलकर महिला के साथ जबरदस्ती का आरोप है। करीब 4-5 साल पहले शिवपाल सपा से जुड़े।

2017 में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले शिवपाल के खिलाफ कंप्लेन करने वाली महिला का आरोप है कि सपा नेता ने साथी ओमशरन के साथ मिलकर रात करीब 10 बजे घर में घुसकर तमंचे की नोक पर डरा-धमकाकर बलात्कार किया।

खबर के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी बड़ी बहन की शादी ओमशरन के बड़े भाई से हुई थी। पांच साल पहले बहनोई की मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामला संदिग्ध है।

थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जैथरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा, दोनों परिवार एक-दूसरे के घरों पर आते-जाते थे। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+